28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hair fall and dandruff :- हेयर फॉल और डैंड्रफ की समस्या है तो सरसों का तेल करें इस्तेमाल

Hair fall and dandruff :- सरसों का तेल बालों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसके रोजाना उपयोग करने से बाल झडऩे और डैंड्रफ की समस्या से निजात मिलेगी, इसी के साथ आपके बाल भी मजबूत और घने होंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Subodh Kumar Tripathi

•

Updated: 3 Jun 2021, 9:01 PM IST

Hair Fall

Hair Fall

सरसों के तेल में भरपूर मात्रा में पोषक तत्व होते हैं। इस कारण इसका उपयोग आज भी पुराने लोग करते हैं। इस तेल में पर्याप्त मात्रा में अल्फा फैटी एसिड पाया जाता है। जो बालों को पोषण देने के साथ ही उन्हें हाईड्रेटेड रखता है। इसमें बीटा कैरोटीन और सेलेनियम होता है, जिससे Hair Strong भी होते हैं। इस कारण सरसों का तेल बालों के लिए बहुत फायदेमंद है।

यह भी पढ़ें - दो मुंहे बालों को ठीक करने के लिए घर में करें यह उपाय.

बालों को झडऩे से रोकता है-

सरसों के तेल का उपयोग बालों में करने से यह बालों को झडऩे से रोकता है। इससे बालों की स्कैल्प के साथ ही बालों को काफी फायदे होते हैं। क्योंकि इसमें पर्याप्त मात्रा में ओमेगा -3 फैटी एसिड व ओमेगा -6 फैटी एसिड होता है। यह विटामिन ई से भी भरपूर होता है। इसलिए इस तेल को लगाने से बाल मजबूत और शाइनी होते हैं।

यह भी पढ़ें - बालों को प्राकृतिक रंग देने के लिए मेहंदी के साथ इन चीजों का करें उपयोग.

बाल होंगे चमकदार और कोमल-

सरसों के तेल का नियमित उपयोग करने से यह बालों की प्राकृतिक रूप से कंडीशनिंग करता है। इससे बाल कोमल, मुलायम और मजबूत होने के साथ ही घने होते हैं। क्योंकि इसमें अल्फा फैटी एसिड होता है। जो बालों को हाईड्रेट रखता है।

यह भी पढ़ें - बालों को घना और मजबूत बनाने के लिए करें अंगूर, आंवला और अमरूद का उपयोग.

ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाएगा-

सरसों के तेल को लगातार लगाने से यह बालों की जड़ों को पोषण प्रदान करता है। चूकि बालों में पोषण की कमी होने से रक्त संचार भी बराबर नहीं होता है। इस कारण बालों के झडऩे की समस्या होती है। लेकिन सरसों के तेल में लौंग डालकर लगाने से यह समस्या दूर होती है।

यह भी पढ़ें - बालों की सफेदी और कमजोरी दूर करना है तो आलू के छिलकों का करें उपयोग.


डैंड्रफ से मिलेगी निजात-

सरसों के तेल में एंटी ऑक्सीडेंट्स होते हैं। जिसके उपयोग से डैंड्रफ की समस्या दूर होती है। इसी के साथ बालों की स्कैल्प में मसाज करने से सिर पर यीस्ट नहीं बनते हैं।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।

बड़ी खबरें

View All

स्वास्थ्य

ट्रेंडिंग

लाइफस्टाइल