28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Home Remedies Skin Pores :- स्किन के खुले पोर्स से होती है यह समस्या, घरेलू उपाय से करें बंद

Home Remedies Skin Pores :- स्किन के खुले पोर्स के कारण त्वचा से संबंधित कई प्रकार की समस्याएं नजर आने लगती है। अगर आपका चेहरा भी खुले पोर्स के कारण प्रभावित हो रहा है। तो आप उन्हें बंद करने के लिए कुछ घरेलू उपाय शुरू करें।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Subodh Kumar Tripathi

•

Updated: 3 Jun 2021, 6:57 PM IST

skin pores

skin pores

हमारी स्किन पर काफी छोटे छोटे Pores होते हैं। जिनके कारण स्किन सांस लेती है। जब यह पोर्स बंद हो जाते है। तो स्किन सांस लेना बंद कर देती है। जिससे कई प्रकार की समस्याएं होती है। स्किन पर ब्लैकहेड्स, पिंपल्स, ऑयली और ड्राई स्किन की समस्या होती है। इसलिए स्किन के पोर्स को समय रहते बंद करना जरूरी होता है।

दरअसल, हमारी स्किन पर छोटे छोटे पोर्स होते हैं। पोर्स में हेयर फॉलिकल और सेवासियस ग्लैंड्स रहते हैं। जो सेबम बनाते हैं। इसी कारण स्किन हाइड्रेट और नॉरिश रहती है। लेकिन जब ये डैमेज होने लगते हैं। तो कोलेजन का प्रोडक्शन प्रभावित होता है और चेहरे पर एजिंग नजर आने लगती है। यह समस्या बढ़ती उम्र और तेज धूप के कारण होती है। जिसकी वजह से लचीलापन कम होने लगता है। इसलिए कुछ घरेलू उपाय से इन्हें बंद किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें - जिंक और विटामिन सी के लिए करें इन प्राकृतिक चीजों का सेवन.

नींबू और टमाटर का रस-

स्किन के पोर्स बंद करने के लिए आप पहले एक कटोरी में टमाटर का रस निकाले, इसमें एक चम्मच नींबू का रस डाले, अब कॉटन की सहायता से इस मिश्रण को अच्छे से चेहरे पर लगाकर करीब 20 मिनट के लिए छोड़ दें। जब यह सूख जाए तब चेहरे को अच्छे से धोएं। यह स्किन के ऑयल को सोख लेता है, इससे पोर्स कम नजर आते है।

यह भी पढ़ें - लौकी का जूस पीने से चेहरे पर आएगा ग्लो वजन होगा कम.

अंडे का उपयोग करेंं -

चेहरे के पोर्स बंद करने के लिए आप एक कटोरी में अंडे की सफेदी को निकालें, इसमें नींबू के रस की कुछ बूंद डालें, इसे मिलाकर ब्रश की सहायता से पूरे चेहरे पर लगाएं। करीब 20 मिनट बाद जब यह अच्छे से सूख जाए, तब चेहरे को ठंडे पानी से धो लें। इससे आपको काफी फर्क नजर आएगा।

यह भी पढ़ें - दांतों को चमकदार बनाने के लिए घर में करें यह उपाय.

मुलतानी मिट्टी का उपयोग करें-

चेहरे पर मुलतानी मिट्टी का उपयोग हर प्रकार से फायदेमंद होता है। इसलिए एक कटोरी में मुलतानी मिट्टी, गुलाब जल के साथ मिलाकर पेस्ट बनाएं, इसे अपने चेहरे पर लगाएं और जब यह अच्छे से सूख जाए, तो ठंडे पानी से चेहरे को धोएं। इससे पोर्स भी बंद होंगे साथ ही चेहरे में भी निखार आएगा। आपको ऑयली त्वचा से भी राहत मिलेगी।

यह भी पढ़ें - खुलकर हंसेंगे तो जमकर जीएंगे, दूर होंगे तनाव, हार्ट भी रहेगा स्वस्थ.

एलोवेरा का उपयोग करें -

एलोवेरा का उपयोग चेहरे के लिए हर प्रकार से फायदेमंद है। इसके लिए आप चेहरे को अच्छे से धोकर पहले एलोवेरा जेल लगाएं। फिर इसे करीब 20 मिनट तक लगा रहने दें, इसके बाद चेहरे को ठंडे पानी से धो लें, इससे आपकी स्किन से एक्सट्रा ऑयल भी हट जाएगा। इसी के साथ चेहरे के पोर्स भी धीरे धीरे बंद हो जाएंगे।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।

बड़ी खबरें

View All

स्वास्थ्य

ट्रेंडिंग

लाइफस्टाइल