28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लौकी का जूस पीने से चेहरे पर आएगा ग्लो वजन होगा कम

लौकी का जूस पीने से चेहरे पर आएगा ग्लो वजन होगा कम
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Subodh Kumar Tripathi

•

Updated: 4 May 2021, 4:14 PM IST

लौकी का जूस पीने से चेहरे पर आएगा ग्लो वजन होगा कम

लौकी का जूस पीने से चेहरे पर आएगा ग्लो वजन होगा कम

वैसे तो लौकी की सब्जी का उपयोग हर घर में होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं, लौकी का जूस भी बहुत उपयोगी होता है। इसका सेवन करने से आपके चेहरे में ग्लो तो आएगा ही सही, साथ ही यह आपके शरीर में बढ़ते वजन को भी कंट्रोल करेगा। अगर आप इसका रोजाना इस्तेमाल करेंगे। तो यह आपको कई बीमारियों से भी बचाएगा।

लौकी में विटामिन बी, फाइबर और पानी भरपूर मात्रा में होता है। इस कारण यह आपके शरीर में मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है और डाइजेशन को बेहतर बनाता है। लौकी से कब्ज संबंधी समस्या भी दूर होती है। आज हम आपको इसके फायदे बताने जा रहे हैं।

लौकी का जूस पीने से आपके शरीर पर नेचुरल ग्लो आएगा। क्योंकि इसमें बहुत सारे मिनरल्स, विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। जो आपकी स्किन को स्वस्थ रखने में मददगार होता है।

लौकी का जूस पीने से आपके चेहरे पर नजर आने वाली झुर्रियां भी गायब हो जाएगी। इसमें विटामिन सी और जिंक जैसे पोषक तत्व होते हैं। जो आपके शरीर को कई प्रकार से फायदे पहुंचाता है। लौकी के जूस से आपके चेहरे पर नजर आने वाले मुहासे भी नजर नहीं आएंगे। क्योंकि इसमें डाइजेस्टिव सिस्टम रहता है। जो आपकी स्किन की गंदगी और ऑयल को कंट्रोल करता है और पिंपल्स को भी खत्म करेगा।

लौकी का जूस शरीर को ठंडक भी प्रदान करता है। इसे पीने से आंखों की सूजन में भी आराम मिलता है। इसी के साथ रोजाना लौकी का जूस पीने से यह आपके ब्लड को भी प्यूरिफाई करता है। आपकी स्किन भी कोमल बनती है।

ऐसे तो लौकी का जूस आपके शरीर के लिए बहुत फायदेमंद है। लेकिन आपको किसी प्रकार की कोई एलर्जी या दिक्कत है। तो आप चिकित्सक से सलाह लेकर सेवन करें।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।

बड़ी खबरें

View All

स्वास्थ्य

ट्रेंडिंग

लाइफस्टाइल