scriptWorld cancer day: जानें क्या है गॉलब्लैडर कैंसर के लक्षण | symptoms of Gallbladder Cancer | Patrika News
स्वास्थ्य

World cancer day: जानें क्या है गॉलब्लैडर कैंसर के लक्षण

आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताने जा रहे हैं गोलब्लाइडर कैंसर के लक्षण, कारण और क्या होता है इसके इलाज की प्रक्रिया।

नई दिल्लीFeb 03, 2022 / 05:34 pm

Divya Kashyap

symptoms of Gallbladder Cancer

जानें क्या है गॉलब्लैडर कैंसर के लक्षण

गॉलब्लैडर के बढने के कई अन्य कारण हो सकते हैं। परंतु इसमें से एक गंभीर कारण गॉलब्लैडर कैंसर भी हो सकता है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे की किन सुरूवती लक्षणों से आप ये जान सकते हैं की ये गॉलब्लैडर कैंसर के लक्षण हैं। साथ ही हम आपको इसके कारण और इलाज की प्रक्रिया के बारे में भी पूरी जानकारी देंगे।
नॉर्मल गॉलब्लैडर स्टोन

कई लोगो को यह लगता है की गॉलब्लैडर में भी कैल्शियम और मिनरल्स के जमाव की वजह से स्टोन बनता है, लेकिन वास्तव में ऐसा नहीं है। गॉलब्लैडर में कोलेस्ट्रॉल की ज्यादा मात्रा जमा होने पर यह समस्या होती है।
लक्षण
इस बिमारी के लक्षण को पहचानना काफी मुश्किल होता है। क्योंकि इसके अधिक लक्षण सामने नजर नहीं आते हैं। पित्त की थैली के लोकेशन की वजह से भी ऐसा हो सकता है। कुछ विशेष लक्षण दिखने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
पेट के ऊपरी हिस्से में दर्द होना।
बुखार आना।
पीलिया होना।
सूजन होना।
जी मिचलाना
भूख कम लगना
गंभीर खुजली होना
पेट में गांठ होना।
उल्टी होना।
वजन घटना
बार-बार पेशाब होना
यह कुछ लक्षण हैं जो आपके शरीर में दिख सकते हैं यदि आप गैलब्लेडर कैंसर से ग्रसित हो रहे हैं। और तुरंत ही आपको डाक्टर से सम्पर्क करना चाहीए।
गॉलब्लैडर यानी पित्ताशय की थैली की पाचन में महत्वपूर्ण भूमिका है। यह लिवर से आने वाले बाइल को स्टोर करती है। लेकिन सर्जरी के बाद लिवर से निकलने वाला बाइल सीधे छोटी आंतों में चला जाता है। इससे लिवर व उसके बीच की प्रक्रिया में कुछ समय के लिए दिक्कत आ सकती है। मरीज को डायरिया भी हो जाता है।

Home / Health / World cancer day: जानें क्या है गॉलब्लैडर कैंसर के लक्षण

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो