
Guava Side Effects
Guava Side Effects: अमरूद का सेवन करने से सेहत को कई तरह के लाभ मिलते है। अमरूद की तरह ही इसकी पत्तियां भी सेहत के लिए लाभदायक होती है। अमरूद में कैलोरी कम और फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है। साथ ही इसमें विटामिन्स, फाइबर, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते है, जो शरीर के लिए फायदेमंद होते है। लेकिन कुछ बीमारियों में अमरूद सेहत को फायदे की जगह नुकसान भी पहुंचा सकता है। इसलिए इन बीमारियों से पीड़ित व्यक्ति को अमरूद का सेवन करने से बचना चाहिए, नहीं तो ये सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। तो आइए जानते है किन लोगों को अमरूद का सेवन नहीं करना चाहिए
अमरूद खाने के नुकसान
1. पाचन तंत्र में गड़बड़ी हो सकती
अधिक मात्रा में अमरूद का सेवन करने से पाचन तंत्र गड़बड़ हो सकता है और कब्ज की समस्या भी बढ़ सकती है। ऐसे में अगर आप इरिटेटेड बाउल सिंड्रोम से पीड़ित हैं तो आपको अधिक मात्रा में अमरूद का सेवन करने से बचना चाहिए।
2. पेट फूलने की समस्या हो सकती
अधिक मात्रा में अमरूद का सेवन करने से पेट फूलने की समस्या बढ़ सकती है। अमरूद विटामिन सी और फ्रुक्टोज से भरपूर होता है। इसलिए अगर आपको पेट फूलने की समस्या है, तो आपको अमरूद का सेवन करने से बचना चाहिए। इससे पेट में सूजन भी आ सकती है।
3. सर्दी-जुकाम की समस्या बढ़ सकती
अधिक मात्रा में अमरूद का सेवन करने से सर्दी-जुकाम की समस्या बढ़ सकती है। अमरूद की तासीर ठंडी होती है। इसलिए सर्दी-जुकाम या खांसी पीड़ित व्यक्ति को अमरूद का सेवन करने से बचना चाहिए। इसके अलावा रात में भूलकर भी अमरूद का सेवन न करें, नहीं तो इससे आपको ठंड लग सकती है। जिसके चलते सेहत भी बिगड़ सकता है।
4. डायबिटीज की समस्या बढ़ सकती
अधिक मात्रा में अमरूद का सेवन करने से डायबिटीज की समस्या बढ़ सकती है। अमरूद में नैचुरल शुगर होता है जिसकी वजह से इसका अधिक मात्रा में सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है। इसलिए डायबिटीज से पीड़ित व्यक्ति को अधिक मात्रा में अमरूद का सेवन करने से बचना चाहिए।
डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। 'पत्रिका' इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।
Updated on:
11 Dec 2023 05:17 pm
Published on:
11 Dec 2023 05:16 pm
बड़ी खबरें
View Allस्वास्थ्य
ट्रेंडिंग
लाइफस्टाइल
