
Japan's Life Expectancy Rises : जापान में लोगों की औसत जीवन प्रत्याशा (Life expectancy) 2023 में तीन साल में पहली बार बढ़ी है। यह वृद्धि कोविड-19 महामारी से होने वाली मौतों में गिरावट के कारण संभव हो पाई है, जैसा कि सरकारी आंकड़ों से पता चला है।
स्वास्थ्य, श्रम और कल्याण मंत्रालय द्वारा शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, जापान में महिलाओं की औसत लाइफ एक्सपेक्टेंसी (Life expectancy) 2023 में 87.14 वर्ष थी, जो 2022 से 0.05 वर्ष अधिक है। वहीं, पुरुषों की लाइफ एक्सपेक्टेंसी (Life expectancy) 81.09 वर्ष थी, जो 2022 से 0.04 वर्ष अधिक है।
2021 और 2022 में, कोविड-19 से बढ़ती मौतों के कारण औसत लाइफ एक्सपेक्टेंसी (Life expectancy) में गिरावट आई थी। शिन्हुआ समाचार एजेंसी के अनुसार, 2023 में जापान में लगभग 38,000 लोगों की मृत्यु कोविड-19 से हुई, जो पिछले वर्ष से लगभग 10,000 कम है।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह भी बताया कि 2023 में बुढ़ापे से मरने वालों का प्रतिशत बढ़कर महिलाओं में 19.61 प्रतिशत और पुरुषों में 7.93 प्रतिशत हो गया। वहीं, कैंसर और हृदय रोग जैसी बीमारियों से होने वाली मौतों का अनुपात दोनों लिंगों में कम हुआ है।
जापान में औसत जीवन प्रत्याशा 2020 में अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गई थी, जब महिलाओं की जीवन प्रत्याशा 87.71 वर्ष और पुरुषों की 81.56 वर्ष थी।
(आईएएनएस) -
Updated on:
27 Jul 2024 03:48 pm
Published on:
27 Jul 2024 03:31 pm
बड़ी खबरें
View Allस्वास्थ्य
ट्रेंडिंग
लाइफस्टाइल
