29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Dandruff home remedy :- डैंड्रफ से हैं परेशान तो घर पर करें ये उपाय

Dandruff Home Remedy :- डैंड्रफ की समस्या से परेशान है। तो आप प्राकृतिक चीजों से कुछ घरेलू उपाय कीजिए। इनसे निश्चित ही चंद दिनों में आपको डैंड्रफ से राहत मिल जाएगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Subodh Kumar Tripathi

•

Updated: 19 Jun 2021, 9:24 PM IST

Dandruff home remedy

Dandruff home remedy

कई बार Dandruff समस्या से आपको लोगों के सामने शर्मिंदा होना पड़ता है। क्योंकि इसके कारण सिर में तो खुजाल चलती ही है। लेकिन डैंड्रफ अधिक हो जाने के कारण यह कपड़ो पर भी नजर आता है। डार्क रंग के कपड़ों पर यह आसानी से नजर आने लगता है।

यह भी पढ़ें - चेहरे की सुंदरता बढ़ाने के बहुत काम आएंगे दादी नानी के यह नुस्खे।

रूखी त्वचा के कारण परेशानी-

हमारे सिर की त्वचा रूखी हो जाने के कारण डैंड्रफ की समस्या होती है। यह समस्या सिर में पोषण की कमी या रक्त प्रवाह कमजोर होने के कारण होती है। कई बार बालों की सफाई नहीं होने, कंघी नहीं करने, तनाव, एलर्जी आदि कारण से भी डैंड्रफ हो जाता है। कई बार डैंड्रफ वाले व्यक्ति के संपर्क में आने से भी डैंड्रफ की समस्या हो जाती है।

यह भी पढ़ें - बारिश के मौसम में सर्दी जुकाम और खांसी से बचने के लिए यह करें घरेलू उपाय।

नारियल का तेल करें उपयोग-

डैंड्रफ को कम करने के लिए नारियल का तेल बहुत मददगार होता है। नारियल के तेल से सिर में मालिश करने से आपकी रूखी त्वचा को नमी मिलती है। यह आपके सिर की त्वचा को मॉश्चराइज भी करता है। इससे भरपूर पोषण भी मिलता है। इसके लिए आपको तीन चार चम्मच नारियल तेल को सिर की त्वचा पर हल्के हाथ से डालकर मसाज करना होगा और करीब एक डेढ़ घंटे तक उसे लगा रहने दें। फिर किसी माइल्ड शैंपू से सिर धो सकते हैं। इससे आपको डैंड्रफ से राहत मिलेगी।

यह भी पढ़ें - चेहरे पर समय से पहले आ रही है झुर्रियां, तो यह करें घरेलू उपाय।

एलोवेरा जेल का उपयोग करें-

डैंड्रफ की समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप एलोवेरा जेल का भी उपयोग कर सकते हैं। एलोवेरा जेल को निकालकर आप बालों में लगाएं।इससे सिर की त्वचा को नमी मिलेगी और यह आपके बालों को भी पोषण देगा। इससे डैंड्रफ से भी जल्द छुटकारा मिलेगा।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।