29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Home remedies to cold and cough :- बारिश के मौसम में सर्दी – जुकाम और खांसी से बचने के लिए यह करें घरेलू उपाय

Home remedies to cold and cough :- बारिश के मौसम ने दस्तक दे दी है। इस मौसम में सेहत का ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है। इसलिए आप सर्दी, खांसी और मौसमी बीमारी से बचने के लिए कुछ घरेलू उपाय कर सकते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Subodh Kumar Tripathi

•

Updated: 18 Jun 2021, 7:50 PM IST

Home remedies to cold and cough

Home remedies to cold and cough

सभी मौसम में बारिश का मौसम ऐसा है। जिसमें सेहत का बहुत अधिक ध्यान रखना पड़ता है। इस मौसम में थोड़ी सी लापरवाही से कई प्रकार की तकलीफ का सामना करना पड़ सकता है। क्योंकि इस मौसम में Cough and cold आम बात हो जाती हैं। इसलिए आपको बारिश के मौसम में स्वस्थ रहने के लिए कुछ घरेलू उपाय करने होंगे।

यह भी पढ़ें - घर बैठे मोटापा कम करना है तो रोजाना करें यह योगासन।

हल्दी का दूध पीएं -

बारिश के मौसम में हल्दी का दूध पीना चाहिए। क्योंकि हल्दी में एंटीबायोटिक और एंटीबैक्टीरियल तत्व होते हैं। वहीं दूध में कैल्शियम होता है। जो सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। हल्दी आपको सर्दी-खांसी आदि बीमारी से बचाने में मदद करेगी।

यह भी पढ़ें - सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है खाली पेट लौंग चबाना।

स्टीम जरूर लें -

बारिश के मौसम में अगर आपको सर्दी जुकाम या खांसी की शिकायत हो रही है। तो आप सबसे पहले गर्म पानी की भाप लें। भाप लेने से आपकी बंद नाक भी खुल जाएगी और सांस नली की सूजन भी कम हो जाती है। इससे आपको गले की खराश से भी राहत मिलेगी।

यह भी पढ़ें - त्वचा को मुलायम और बालों को रेशमी बनाने के लिए रोजाना लगाएं चुकंदर का मास्क।

शहद और लौंग का सेवन करें -

बारिश के मौसम में सर्दी जुकाम या खांसी हो जाए तो आप लौंग का सेवन करें। आप लौंग को पीस लें और इसमें थोड़ा शहद मिलाएं। इससे मिलाकर आप खाने से आपको खांसी में कुछ ही देर में फर्क नजर आने लगेगा।

यह भी पढ़ें - युवावस्था में जोड़ों के दर्द की समस्या है तो यह करें घरेलू उपाय।

अदरक की चाय पीएं-

बारिश के मौसम में सर्दी खांसी जुकाम की समस्या नहीं हो। इसके लिए आपको तुलसी, अदरक की चाय पीना चाहिए। आप जो चाय पीते हैं। उसमें थोड़ी तुलसी और थोड़ा अदरक कूटकर डालें।इससे आपको काफी फायदा मिलेगा और इम्यूनिटी भी स्ट्रांग होगी।

थोड़ा गुड़ खाएं-

बारिश के मौसम में गुड़ का सेवन भी आपके शरीर के लिए फायदेमंद होता है। आप चाहे तो शक्कर की जगह गुड़ का उपयोग करें। गुड़ की चाय भी पी सकते है। इसी के साथ थोड़ा गुड़ खाने से आपके शरीर में थकान और कमजोरी भी नहीं रहेगी और आपको भरपूर एनर्जी मिलेगी।

गीले वातावरण से बचे-

बारिश के मौसम में चारों ओर पानी ही पानी नजर आता है। इस मौसम में कोशिश करें कि गीले और नमी वाले वातावरण से बचें। क्योंकि ऐसे वातावरण में रहने से निश्चित ही सर्दी जुकाम की समस्या होती है।

मच्छरों के प्रकोप से बचे-

बारिश के मौसम में मच्छरों की भरमार हो जाती है। इसलिए मच्छरों के प्रकोप से बचने के लिए पर्याप्त उपाय करें और अपने घर के आस-पास भी सफाई बनाए रखें, ताकि मच्छर नहीं पनपें।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।