29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Beetroot for skin and hair :- त्वचा को मुलायम और बालों को रेशमी बनाने के लिए चुकंदर का लगाएं मास्क

Beetroot For Skin And Hair :- चुकन्दर ऐसी चीज है। जो हमारी सेहत और शरीर दोनों के लिए फायदेमंद है। इसका उपयोग करने से जहां हमारी सेहत को कई प्रकार के फायदे होते हैं। वही हमारी त्वचा और बालों के लिए भी बहुत फायदेमंद है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Subodh Kumar Tripathi

•

Updated: 16 Jun 2021, 7:32 PM IST

Beetroot for skin and hair

Beetroot for skin and hair

आप अपनी त्वचा और बालों को चमकाने के लिए Beetroot के फेस मास्क का उपयोग कर सकते हैं। इसे आप घर पर ही आसानी से बना सकते हैं।क्योंकि यह प्राकृतिक रूप से तैयार होता है। इसलिए आपकी त्वचा और बालों के लिए बहुत फायदेमंद होगा। तो आइए जानते हैं आप किस प्रकार इसका उपयोग करें।

यह भी पढ़ें - युवावस्था में जोड़ों के दर्द की समस्या है तो यह करें घरेलू उपाय।

चेहरे के लिए तैयार करें चुकंदर का मास्क-

चेहरे के लिए चुकंदर का मास्क तैयार करने के लिए आपको चुकंदर का रस, नींबू का रस, ताजा दही और थोड़ा बेसन लेना होगा। इन सभी को औसत मात्रा में लेकर एक कटोरी में अच्छे से मिक्स करें और जब या अच्छे से मिल जाए तो आप इसे चेहरे पर लगाएं। इसे लगाकर करीब आधा घंटा तक छोड़ दें। जब यह अच्छे से सूख जाए। तब आप इसे सादे या गुनगुने पानी से धो लें। आपके चेहरे से धूल मिट्टी आदि चीजें तो हटेगी ही सही आप के चेहरे में भी निखार आएगा।

यह भी पढ़ें - खुलकर हंसना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद, होंगे आश्चर्यजनक फायदे।

बालों के लिए तैयार करें हेयर मास्क-

बालों के लिए चुकंदर का मास्क तैयार करना है। तो आप चुकंदर का रस, नींबू का रस और थोड़ा दही ले। तीनों को मिक्स करके बालों की जड़ों से लेकर बालों तक में लगाएं और करीब 20 से 25 मिनट तक के लिए छोड़ दें। इसके बाद बालों को धो लें। बालों को सिल्की करने के लिए आप माइल्ड शैंपू और कंडीशनर का इस्तेमाल कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें - डिप्रेशन के यह लक्षण नजर आने पर तुरंत करें घरेलू उपाय।

यह होंगे फायदे-

चुकंदर का मास्क बालों को चमकदार बनाता है।क्योंकि यह विटामिन सी से भरपूर होता है और यह नुकसान पहुंचाने वाले फ्री रेडिकल्स से भी लड़ता है। इस कारण यह बालों और त्वचा दोनों के लिए फायदेमंद होता है। चुकंदर में आयरन भरपूर मात्रा में होता है। इसलिए यह चेहरे की चमक बढ़ाता है। चेहरे पर नजर आ रहे काले दाग धब्बे और रूखी और बेजान त्वचा से भी निजात दिलाता है।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।