29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Benefits of laughing :- खुलकर हंसना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद, होंगे आश्चर्यजनक फायदे

Benefits of laughing : - खुलकर हंसना हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। क्योंकि इससे हमारे शरीर का ब्लड सरकुलेशन बराबर रहता है। जिससे कई बीमारियां हमें छू भी नहीं पाती हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Subodh Kumar Tripathi

•

Updated: 16 Jun 2021, 4:02 PM IST

Benefits of laughing

Benefits of laughing

खुलकर Laughing हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होती है। अगर आप सुबह शाम हंसने की आदत डाल लें। तो कई मानसिक और शारीरिक बीमारियां आपसे दूर हो जाएंगी और आप हमेशा अपने आप को तरोताजा महसूस करेंगे ।

यह भी पढ़ें - आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए घर में करें यह उपाय।

इसलिए जरूरी हंसना-

आज हम आपको खुलकर हंसने के फायदे बताने जा रहे हैं। जिस प्रकार हमारे शरीर के लिए शुद्ध हवा और पौष्टिक आहार जरूरी है। उसी प्रकार हंसी भी हमारे शरीर को स्वस्थ रखने के लिए बहुत जरूरी है। हर व्यक्ति को वैसे तो हमेशा हंसते रहना चाहिए। लेकिन जब आप खुलकर हंसते हैं। तो आपकी सभी मांसपेशियों की भी एक्सरसाइज हो जाती हैं। आपके शरीर को बल मिलता है। आइये जानिए खुलकर हंसने के क्या फायदे होते हैं।

यह भी पढ़ें - चेहरे का कालापन दूर करने के लिए घर में तैयार करें तरबूज का फेस मास्क।

ब्लड सर्कुलेशन होगा बेहतर-

खुलकर हंसने से हमारे शरीर का ब्लड सर्कुलेशन बराबर रहता है। जिससे हमारे शरीर को पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन मिलता है।

यह भी पढ़ें - हार्ट और मसल्स के लिए बहुत लाभदायक है कटहल।

इम्युनिटी होगी स्ट्रांग-

हंसने से हमारा इमयूनिटी सिस्टम स्ट्रांग होता है।अगर हम खूब हंसते हैं। तो हमारी मांसपेशियों का खिंचाव होता है। हमें बीमारियों से लड़ने में मदद मिलती है। इसलिए जरूरी है कि आप दिन की शुरुआत ही हंसने के साथ करें।

यह भी पढ़ें - हड्डियों को मजबूत करना है तो रोजाना पीएं किशमिश का पानी।

अनिद्रा से मिलेगा छुटकारा-

जिन लोगों को रात में नींद नहीं आती और अनिद्रा की शिकायत है। वह भी हंसने की आदत डाल ले।हंसने से हमारे शरीर में मेलाटोनिन नामक हार्मोन तैयार होता है। जो हमें सुकून की नींद लेने में सहायता करता है।

हार्ट रहेगा हेल्दी-

खुलकर हंसने से हमारा हार्ट भी हेल्दी रहता है। रोजाना खुलकर हंसने से हार्टअटैक और हार्ट से जुड़ी अन्य समस्याओं से भी छुटकारा मिल जाता है। इसी के साथ आपका हार्ट भी ठीक से पम्पिंग करता है।

त्वचा को रहेगा स्वस्थ-

खुलकर हंसना आपकी त्वचा के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। खुलकर हंसने से आपकी त्वचा में निखार आएगा और आप के चेहरे का ब्लड सरकुलेशन भी बराबर होने से आप खूबसूरत और जवां नजर आएंगे।

तनाव से मिलेगी मुक्ति-

अगर आप खुलकर हंसते हैं। तो आपको तनाव दूर करने में भी काफी मदद मिलेगी। जब कुछ देर हंसेंगे तो आपका मन भी प्रसन्न होगा। इसलिए आप कोई चिंता नहीं करेंगे और आपको तनाव से मुक्ति मिल जाएगी। आपको सुबह के शुध्द वातावरण में हंसना चाहिए।

फेंफड़ों के लिए भी फायदा-

हंसने से हमारे फेफड़ों को शुद्ध हवा मिलती है। वे मजबूत होते हैं। फेंफड़े स्वस्थ रहने से हमारे शरीर को खून के माध्यम से ऑक्सीजन की सप्लाई भी बराबर होता हैं।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।