scriptपरेशानी बढ़ा सकती है विटामिन-बी12 की कमी | Vitamin-B12 deficiency can make ill | Patrika News
स्वास्थ्य

परेशानी बढ़ा सकती है विटामिन-बी12 की कमी

विटामिन-बी 12 की कमी को एक साधारण समस्या माना जाता है, लेकिन इससे कई गंभीर समस्याएं भी पैदा हो सकती हैं। जानते हैं इसकेबारे में-

Jul 04, 2017 / 06:54 pm

विकास गुप्ता

Vitamin-B12

Vitamin-B12

विटामिन-बी 12 की कमी को एक साधारण समस्या माना जाता है, लेकिन इससे कई गंभीर समस्याएं भी पैदा हो सकती हैं। जानते हैं इसकेबारे में-

ये हो सकती हैं परेशानियां
विटामिन-बी 12 की शरीर में कमी से एनीमिया हो सकता है साथ ही रीढ़ की हड्डी में भी समस्या आ सकती है। स्थिति गंभीर होने पर पैरालिसिस का भी खतरा रहता है। समय से इसका इलाज न होने से मस्तिष्क पर कई बार नकारात्मक असर पड़ता है।

इन्हें है अधिक खतरा
जरूरत से ज्यादा अल्कोहल लेना, एनीमिया या पेट की समस्या से पीडि़त व्यक्ति को इस तरह का खतरा अधिक होता है। 

शुरुआती लक्षण व जांच
मणिपाल अस्पताल, बेंगलुरु के डॉ. मनोहर के. एन. के मुताबिक इससे व्यक्ति बीमार रहने लगता है। थकान, उदासी, मुंह का अल्सर, पैरों में सुई जैसी चुभन, धुंधलापन व चक्कर आने की समस्या भी सामने आती है। चिकित्सकीय सलाह से सीरम-बी 12 लेवल का टेस्ट करवाकर पता लगा सकते हैं। 

विटामिन-बी12 की भूमिका
यह हमारी जीन और डीएनए को बनाता है। शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं का निर्माण करता है साथ ही शरीर के विभिन्न हिस्सों में प्रोटीन पहुंचाने का काम करता है। यह मस्तिष्क और तंत्रिका तंत्र के सही से काम करने में मदद करता है। इसकी कमी के लिए आनुवांशिक कारण भी जिम्मेदार हो सकते हंै। 

इनसे कमी होगी पूरी
अधिकतर इस विटामिन का स्रोत एनिमल प्रोडक्ट्स हंै इसलिए इसकी कमी ज्यादातर शाकाहारी लोगों में पायी जाती है। हालांकि जमीन के अंदर उगने वाली चीजों जैसे आलू, गाजर, चुकंदर आदि में भी यह आंशिक रूप से पाया जाता है। इसलिए शाकाहारी लोग ऐसी चीजों को डाइट में शामिल करें। कई बार देखा गया है कि शरीर में खून की कमी होने से शरीर इसेे अवशोषित नहीं कर पाता है। रक्त अल्पता न हो इसके लिए दूध, दही, पनीर, चीज, मक्खन, सोया मिल्क, टोफू सोयाबीन, मूंगफली, दालें और अंकुरित बीजों आदि का सेवन करें। साथ ही इसकी कमी होने पर डॉक्टरी सलाह से विटामिन-बी12 के सप्लीमेंट भी विकल्प के रूप में लिए जा सकते हैं। ऐसे रोगी अल्कोहल से परहेज करें। 

Home / Health / परेशानी बढ़ा सकती है विटामिन-बी12 की कमी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो