31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

5 Superfoods To Stay Healthy In Winter: इन सुपरफूड्स के साथ करें खुद को सर्दियों के लिए तैयार

5 Superfoods To Stay Healthy In Winter: ठंड के मौसम में रोजाना केवल एक चम्मच घी आपको गर्म और स्वस्थ रहने में मदद कर सकता है। इसके अलावा, सर्दियां आते ही त्वचा नमी खोकर रूखी-सूखी और बेजान हो जाती है। लेकिन घी को अपने आहार में शामिल करने से त्वचा को आवश्यक वसा मिलने के साथ यह त्वचा के रुखेपन को दूर करने में भी मदद करता है।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Tanya Paliwal

•

Updated: 26 Oct 2021, 11:18 PM IST

superfoods_for_winter.jpg

,,,,Winter Superfoods That Will Boost Your Health

नई दिल्ली। 5 Superfoods To Stay Healthy In Winter: हर मौसम के अनुसार हमारे खान-पान और रहन-सहन में भी बदलाव होता है। सर्दियों का मौसम शुरू हो चुका है। और कुछ ही दिनों में धीरे-धीरे घरों में कंबल और रजाइयां निकलते दिखाई देंगे। सर्दियों का मौसम आने से पहले भी हमारे आहार में कुछ खास बदलाव करने की आवश्यकता होती है। ताकि कुछ बीमारियों और ठंड से बचा जा सके। इसके अलावा कुछ ऐसे सुपरफूड हैं, जिनके सेवन से सर्दियों में बहुत लाभ होता है। तो आइए जानते हैं 5 ऐसे सुपरफूड के बारे में जिन्हें सर्दियों में आप अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं...

1. खजूर
फाइबर, आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम और विटामिन की पर्याप्त मात्रा के कारण खजूर सर्दियों के मौसम में शरीर को गर्म रखने के लिए एक आदर्श विकल्प हो सकते हैं। इसलिए प्रतिदिन सर्दियों में सुबह गर्म दूध के साथ खजूर के सेवन की सलाह दी जाती है। इसके अलावा, ऐसा माना जाता है कि फाइबर की मौजूदगी के कारण खजूर का सेवन कोलेस्ट्रॉल को भी कम करता है।

2. गुड़
एक अध्ययन के अनुसार, गुड़ में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और खनिज इसे एक साइटोप्रोटेक्टिव गुण देते हैं। जिस कारण गुड़ के सेवन से यह सर्दी-जुकाम में फेफड़ों से बलगम को साफ कर सकता है। इसके अलावा यह श्वसन और पाचन तंत्र की आंतरिक और बाह्य रूप से सफाई करने में भी सहायक है। गुड़ में प्रोटीन, कैल्शियम, आयरन, एंटीऑक्सीडेंट तथा जिंक जैसे कई प्रकार के पोषक तत्व होते हैं, जो इम्युनिटी बढ़ाने में मदद करते हैं। इसी कारण से सर्दियों में गुड़ का सेवन सेहतमंद माना जाता है।

यह भी पढ़ें:

3. घी
विटामिन-ई, एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन-ए विटामिन-के, ब्यूटीरिक एसिड तथा ओमेगा-3 जैसे पोषक तत्वों से युक्त घी सर्दियों में आपको खांसी जुकाम जैसी कई बीमारियों से बचाने में सहायक होता है। आपको बता दें कि ठंड के मौसम में रोजाना केवल एक चम्मच घी आपको गर्म और स्वस्थ रहने में मदद कर सकता है। इसके अलावा, सर्दियां आते ही त्वचा नमी खोकर रूखी-सूखी और बेजान हो जाती है। लेकिन घी को अपने आहार में शामिल करने से त्वचा को आवश्यक वसा मिलने के साथ यह त्वचा के रुखेपन को दूर करने में भी मदद करता है।

4. अदरक
आपको सर्दी-खांसी में सबसे पहले दादी-नानी वाला अदरक का घरेलू नुस्खा तो याद होगा ही। लंबे समय से सर्दी और फ्लू के प्राकृतिक उपचार के रूप में अदरक का इस्तेमाल किया जाता रहा है। यही नहीं अदरक को पेट की समस्या या फूड पॉइजनिंग की स्थिति में भी मददगार माना जाता है। अदरक में पाचन संबंधी समस्याओं को दूर करने के गुण होते हैं। इसके अलावा अपनी सूजन-रोधी गुणों के कारण यह एक शक्तिशाली प्राकृतिक दर्द निवारक भी है। इसलिए अदरक ठंड के मौसम में सभी समस्याओं का रामबाण इलाज है।

5. हल्दी
औषधीय गुणों से युक्त हल्दी आपको प्राकृतिक रूप से विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं से लड़ने में मदद कर सकती है। दूध में हल्दी मिलाकर पीने से यह एंटीऑक्सीडेंट का एक शक्तिशाली स्रोत बन जाता है। सर्दी के मौसम में हल्दी वाले दूध के सेवन से शरीर में गर्मी आती है। इसके अलावा यह डायबिटीज के मरीजों के लिए भी फायदेमंद होता है, क्योंकि यह ब्लड शुगर लेवल को प्रबंधित करने में मदद कर सकता है।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।

बड़ी खबरें

View All

स्वास्थ्य

लाइफस्टाइल