scriptहरियाणा कांग्रेस में चल रही अंतर्कलह से निपटने के लिए हाईकमान ने चली बड़ी चाल, चुनावी रथ में सवार होंगे सभी नेता, इन्हें बनाया गया सारथी | Congress will apply Formula of Andhra Pradesh and Karnataka in haryana | Patrika News
हिसार

हरियाणा कांग्रेस में चल रही अंतर्कलह से निपटने के लिए हाईकमान ने चली बड़ी चाल, चुनावी रथ में सवार होंगे सभी नेता, इन्हें बनाया गया सारथी

हरियाणा में कांग्रेस पार्टी इस समय कई धड़ों में बंटी हुई है…

हिसारMar 19, 2019 / 05:45 pm

Prateek

(चंडीगढ़,हिसार): लंबे समय से गुटबाजी का शिकार हरियाणा के कांग्रेसियों को एकजुट करने के लिए पार्टी हाईकमान ने अब आंध्र प्रदेश व कर्नाटक का फार्मूला हरियाणा में लागू करने का मन बना लिया है। जिसकी तैयारी हो चुकी है। अब हरियाणा के सभी कांग्रेसी नेता एक साथ दिखाई देंगे। हालांकि प्रदेश के नेताओं को यह घूंट मजबूरी में पीना पड़ रहा है लेकिन विपक्ष को टक्कर देने के लिए यह करना जरूरी हो गया है।


हरियाणा में कांग्रेस पार्टी इस समय कई धड़ों में बंटी हुई है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पिछले पांच साल से प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर को हटवाने के लिए मुहिम चला रहे हैं। हाईकमान के कई प्रयासों के बावजूद दोनों नेता आजतक एक मंच पर नहीं आ सके हैं अलबत्ता पार्टी दो बार प्रदेश प्रभारियों को बदल चुकी है। पार्टी नेता रणदीप सुरजेवाला दिल्ली दरबार की राजनीति में सक्रिय हैं। विधायक दल की नेता किरण चौधरी अलग से डफली बजा रही हैं। अहीरवाल के नेता कैप्टन अजय सिंह यादव अपना अलग गुट चला रहे हैं।


लंबी जद्दोजहद के बाद कांग्रेस हाईकमान ने अब हरियाणा के कांग्रेसियों को एक मंच पर एकत्र करने के लिए आंध्रप्रदेश व कर्नाटक की तर्ज पर हरियाणा में बस चलाने की योजना बनाई है। इस बस के माध्यम से जहां प्रदेश के लोगों को कांग्रेसियों के एकजुट होने का संदेश दिया जाएगा वहीं हरियाणा की वर्तमान भाजपा सरकार के विरूद्ध भी लामबंद किया जाएगा।


सूत्रों की मानें तो इस बस का नेतृत्व कांग्रेस प्रभारी एवं वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद करेंगे जबकि के.सी. वेणुगोपाल समेत कई वरिष्ठ नेता भी इस बस की पहली सीटों पर दिखाई देंगे। इस बस में यात्री के रूप में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, कांग्रेस विधायक दल की नेता किरण चौधरी, कांग्रेस अध्यक्ष अशोक तंवर, कुमारी सैलजा, रणदीप सिंह सुरजेवाला व कैप्टन अजय सिंह यादव के अलावा हुड्डा खेमे के सभी विधायक और सांसद सवार होंगे। यह बस प्रदेश के सभी लोकसभा क्षेत्रों में जाएगी।

 

कांग्रेस पार्टी पूरी तरह से एकजुट है और पहले भी एकजुट थी। संभवत चुनाव की अधिसूचना जारी होते ही एक बस चलाई जाएगी। जिसमें प्रदेश के सभी कांग्रेसी नेता सवार होंगे। इस बस के माध्यम से प्रदेश के लोगों से हरियाणा की वर्तमान सरकार के बारे में न केवल फीडबैक लिया जाएगा बल्कि लोकसभा चुनाव का प्रचार भी किया जाएगा।

गुलाम नबी आजाद, प्रभारी हरियाणा प्रदेश कांग्रेस

Home / Hisar / हरियाणा कांग्रेस में चल रही अंतर्कलह से निपटने के लिए हाईकमान ने चली बड़ी चाल, चुनावी रथ में सवार होंगे सभी नेता, इन्हें बनाया गया सारथी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो