4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘वो मेरे प्राइवेट पार्ट में कोकीन की पुड़‍िया ढूंढ़ रहा था’, Johnny Depp के खिलाफ कोर्ट में गवाही देते हुए फूट-फूट कर रो पड़ीं Amber Heard

एंबर हर्ड (Amber Heard) ने पूर्व पति और एक्‍टर जॉनी डेप (Johnny Depp) पर मानहानि मामले में पहली बार गवाही दी. इस दौरान एंबर कोर्ट में बिलखकर रोने लगी और उन्होंने अपनी दर्दनाक आपबीती बताते हुए कई बड़े राज भी खोले.
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Vandana Saini

•

Updated: 6 May 2022, 5:41 PM IST

Johnny Depp के खिलाफ कोर्ट में गवाही देते हुए फूट-फूट कर रो पड़ीं Amber Heard

Johnny Depp के खिलाफ कोर्ट में गवाही देते हुए फूट-फूट कर रो पड़ीं Amber Heard

एंबर हर्ड (Amber Heard) और 'पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन' फ्रेंचाइजी फिल्‍मों के एक्टर जॉनी डेप (Johnny Depp) ने साल 2012 में डेटिंग शुरू की थी. इसके बाद साल 2015 में दोनों ने शादी कर ली और इसके ठीक एक साल बाद साल 2016 में दोनों अलग हो गए. दोनों के बीच यह मानहानिक का मामला चल रहा है, जिसके लिए एंबर हर्ड ने पहली बार कोर्ट रुम में गवाही दी. इसके दौरान एंबर हर्ड कोर्ट रुम में मौजूद सभी लोगों के सामने अपनी दर्दनाक आपबीती सुनाते हुए फूट-फूट कर रोने लगी. उन्होंने जॉनी डेप पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं.

उन्होंने जॉनी डेप पर शारीरिक और मानसिक शोषण के आरोप लगाए हैं. एंबर हर्ड ने कोर्ट में उस समय में जिक्र किया, जब जॉनी डेप ने पहली बार अपनी पत्‍नी यानी एंबर पर हाथ उठाया था. एंबर ने बताया कि 'बस एक टैटू का मजाक बनाने पर जॉनी ने पहली बार उन पर हाथ उठाया था'. इतना ही नहीं एंबर ने ये भा खुलासा किया कि 'जॉनी ने अपनी कोकीन की तलाश में कथ‍ित तौर पर उनके प्राइवेट पार्ट में उंगली डालकर उनको प्रताड़‍ित भी किया था', जिसका खुलासा करने के दौरान एंबर खूब बिलखने लगीं.

यह भी पढ़ें:'Ramayan' की 'मंथरा' ने Amitabh से लेकर Salman-Shahrukh Khan को पीछे छोड़ा, देखें टॉप-10 लिस्ट


ये पहला मौका था जब एंबर को कोर्टरूम में पहली बार इस मानहानि मामले में गवाही के लिए विटनस बॉक्‍स में बुलाया गया था. एंबर ने कोर्ट को बताया कि 'जॉनी डेप के साथ उनका रिश्‍ता तब तक किसी जादुई कहानी जैसा था, जब तक कि हिंसा का दौर शुरू नहीं हुआ'. एंबर ने आगे बताया कि 'जॉनी ने पहली बार उन पर तब हाथ उठाया, जब उन्‍होंने उनके एक फीके टैटू को लेकर सवाल किया कि उस पर क्या लिखा है?' उसने बताया कि 'विनो' लिखा है और उसने मेरे चेहरे पर थप्पड़ मार दिया. मुझे पता नहीं था कि क्या हो रहा था. मैं बस उसे देखती रही. मुझे लगा कि वो मजाक कर रहा है'.


एंबर ने बताया कि 'उस दिन जॉनी ने उन्‍हें दो बार और थप्पड़ मारा और गाली देते हुए कहा कि तुम्‍हें लगता है कि ये मजाकिया है?'. एंबर हर्ड ने कोर्ट को आगे बतााया कि 'मैं उस वक्‍त बस हंस रही थी, क्‍योंकि मुझे लगा कि ये मजाक कर रहा है, लेकिन ये वो घटना थी, जिसे मैं कभी नहीं भूल सकती. उस एक पल के बाद मेरी जिंदगी बदल गई'. इतना ही नहीं इस एक टैटू को लेकर एंबर हर्ड ने अपनी गवाही के दौरान मारपीट का जिक्र किया था. जॉनी के टैटू पर विनो का मतलब विनोना राइडर से है, जो उनकी एक्‍स-गर्लफ्रेंड थीं.


एंबर ने अदालत को बताया कि 'उस पहली घटना के बाद जॉनी ने उनके साथ सैकड़ों बार मारपीट की. खासकर तब जब वो ड्रग्‍स और अल्‍कोहल के नशे में होता था'. कोर्ट रुम में साल साल 2013 के मई महीने का जिक्र करते हुए एंबर ने बताया कि 'जॉनी उस दिन बहुत गुस्‍से में था. हम एक वीकेंड पर बाहर गए थे. उसने मुझ पर एक और महिला को बेवजह इन्‍वाइट करने के आरोप लगाए. उस शाम, जॉनी ने मेरी ड्रेस फाड़ दी. मेरी अंडरवियर को फाड़ दिया और अपनी उंगलियों को मेरे प्रावेट पार्ट के अंदर डाल दिया. वो वहां अपनी नशीली दवा और कोकीन तलाश रहा था'.


इसके घटना को बताते हुए एंबर की आंखे आंसूसों से भर चुकी थी. इतना ही नहीं इससे पहले कोर्ट में मनोवैज्ञानिक डॉन ह्यूजेस ने भी गवाही दी थी. उन्‍होंने बताया था कि 'एंबर ने एक सेशन के दौरान इस घटना का जिक्र किया था'. वहीं 58 साल के जॉनी डेप ने पहले मुकदमे में गवाही दे दी है. साथ ही उन्‍होंने अपने ऊपर लगाए सारे आरोप को खारिज करते हुए कहा कि 'उन्‍होंने कभी एंबर हर्ड पर हाथ नहीं उठाया. उसे कभी नहीं मारा, बल्‍क‍ि वह एंबर हैं, जिन्‍होंने जॉनी के साथ कई मौकों पर बुरा बर्ताव किया है'.

यह भी पढ़ें:'कौन क्या कर रहा, गूगल पर करता हूं सर्च', क्यों हर एक्टर पर अपनी पैनी नजर रखते हैं Kartik Aaryan?

बड़ी खबरें

View All

हॉलीवुड

मनोरंजन