scriptउड़ते प्लेन पर स्टंट कर रहा था रैपर, संतुलन बिगड़ने से गिरा नीचे,हुई मौत | Canadian Rapper Dies Jon James After Airplane Stunt Goes Wrong | Patrika News
हॉलीवुड

उड़ते प्लेन पर स्टंट कर रहा था रैपर, संतुलन बिगड़ने से गिरा नीचे,हुई मौत

दरअसल उन्हें प्लेन के विंग पर चलना था। यह स्टंट करते वक्त रैपर का संतुलन बिगड गया

मुंबईOct 24, 2018 / 12:41 pm

Mahendra Yadav

Rapper Jon james

Rapper Jon james

कलाकार अपने एल्बम हिट कराने के लिए काफी मेहनते हैं। उनको इसके लिए खतरे भी उठाने पड़ते हैं। ऐसे स्टंट कई बार उनके लिए जानलेवा साबित होते हैं। ऐसा ही कुछ एक कैनेडियन रैपर के साथ हुआ। म्यूजिक वीडियो की शूटिंग के दौरान इस रैपर की मौत हो गई।

उड़ते प्लेन पर कर रहा था स्टंट:
33 वर्षीय कैनेडियन रैपर जॉन जेम्स अपने एक म्यूजिक वीडियो की शूटिंग कर रहे थे। इस दौरान उन्हें प्लेन पर एक स्टंट करना था। दरअसल उन्हें प्लेन के विंग पर चलना था। यह स्टंट करते वक्त रैपर का संतुलन बिगड गया और वह नीचे गिर गए। उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। यह घटना शनिवार को हुई।
ली थी ट्रेनिंग:
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार जॉन ने यह स्टंट करने से पहले ट्रेनिंग ली थी। वह जब प्लेन पर स्टंट कर रहे थे तो ऐसा कुछ हुआ कि उनका संतुलन बिगड़ गया और वे नीचे गिरने लगे। उन्होंने प्लेन के विंग को पकड़ने की कोशिश भी की लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी और नीचे गिरकर उनकी मौत हो गई। हालांकि विमान में बैठे अन्य किसी यात्री को कोई चोट नहीं आई। प्लेन सुरक्षित लैंड हुआ।
उड़ते प्लेन पर स्टंट कर रहा था रैपर, संतुलन बिगड़ने से गिरा नीचे,हुई मौत
म्यूजिक वीडियो में स्टंट के लिए मशहूर थे जॉन:
जॉन को उनके म्यूजिक वीडियोज में स्टंट के लिए जाना जाता था। वह अपने म्यूजिक वीडियोज में अक्सर स्टंट करते नजर आते थे। कोई भी स्टंट करने से पहले वे उसकी ट्रेनिंग लेते थे।

Home / Entertainment / Hollywood News / उड़ते प्लेन पर स्टंट कर रहा था रैपर, संतुलन बिगड़ने से गिरा नीचे,हुई मौत

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो