इवान राचेल वुड ने कहा, "मर्लिन मैनसन ने अपने म्यूजिक वीडियो ‘हार्ट शेप्ड ग्लासेज’ में सेक्स सीन के दौरान सच में रेप किया था। जबकी हमने एक नकली सेक्स दृश्य फिल्माने पर चर्चा की थी। लेकिन जब हम कैमरे के सामने आए और कैमरा रोल हुआ तो मुझे मैनसन ने वाकई में पेनेट्रेट करना शुरू कर दिया। जबकि मैं इसके लिए कभी सहमत नहीं थी।"
वुड का मानना है कि उन्हे शूटिंग सेट पर नशीला पदार्थ दिया गया था, और वहां उन्हे 'लोलिता' की भुमिका निभानी थी। जब शूटिंग के दौरान एक्टिंग करने की शुरुआत हुई तभी मर्लिन उन पर हावी हो गए, जिसे राचेल वुड रोक पाने में असक्षम थी, वो उन्हें रोक नहीं पाईं। उन्होंने कहा, "इतनी अनप्रोफेशन कभी नहीं हुईं थीं, उस दिन उन्होंने पहली बार खुद को असुरक्षित महसूस किया। वहां किसी ने भी मैनसन को रोकने की कोशिश नहीं की। मैं खुद को बचाने में असक्षम थी, मुझे नहीं पता चल रहा था कि मैं खुद को इन सब चीजों से कैसे बाहर निकालुं।"