बॉलीवुड में वापसी के लिए मन बना चुकी प्रियंका ने अब शायद ब्रेक लेने का मूड बना लिया है। खबरों के अनुसार, प्रियंका चोपड़ा ने 100 करोड़ की लागत से बनने जा रही फिल्म 'जी ले जरा' का हिस्सा बनने से इनकार कर दिया है। उन्होंने फिल्म के प्रोड्यूसर रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर से बात की है और फिल्म के लिए किसी और एक्ट्रेस को साइन करने का सुझाव दिया है। शायद हो सकता है प्रियंका अपना ज्यादा से ज्यादा वक्त अपने बच्चे और परिवार को देना चाहती हैं।
आपको बता दें, प्रियंका चोपड़ा इस फिल्म में आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ के साथ स्क्रीन शेयर करने वाली थीं। इस फिल्म का ऐलान पिछले साल किया गया था, जिसमें प्रियंका, आलिया और कैटरीना को कास्ट किया गया था। अब ऐसा लग रहा है कि प्रियंका चोपड़ा इस प्रोजेक्ट से बाहर हो सकती हैं, और अपना टाइम बेबी के संग गुजारना चाहती हैं।
यह भी पढ़ें: दोस्त से बोली अमेरिकन एक्ट्रेस जेनिफर गुडविन मेरे पति की मदद से बन जाओ मां