scriptदोबारा शादी करने से पहले प्रियंका की जेठानी सोफी ने खोला पति के बारे में ऐसा राज, कहा जो ने एक बार दूसरी औरत को.. | Joe Jonas Almost Kissed Sophie Turner's 'Game of Thrones' Body double | Patrika News
हॉलीवुड

दोबारा शादी करने से पहले प्रियंका की जेठानी सोफी ने खोला पति के बारे में ऐसा राज, कहा जो ने एक बार दूसरी औरत को..

ये दोनो अगले महीने दोबारा शादी करने जा रहे हैं।

Jun 10, 2019 / 06:22 pm

Mahendra Yadav

joe jonas and sophie turner

joe jonas and sophie turner

इन दिनों सोफी टर्नर और जो जोनस दोबारा शादी करने को लेकर सुर्खियों में हैं। बता दें कि हाल ही में निक जोनस के भाई जो जोनस ने अभिनेत्री सोफी टर्नर से सीक्रेट मैरिज कर सबको चौंका दिया था। अब ये दोनो अगले महीने दोबारा शादी करने जा रहे हैं। इस बीच सोफी ने अपने पति जो जोनस को लेकर एक राज खोला है। एक शो पर उन्होंने बताया कि एक बार ‘गेम आॅफ थ्रोन्स’ के सेट पर जो ने गलती से सोफी की बॉडी डबल को पकड़ लिया था।

 

दोबारा शादी करने से पहले प्रियंका की जेठानी सोफी ने खोला पति के बारे में ऐसा राज, कहा जो ने एक बार दूसरी औरत को..
सोफी ने बताया कि ‘गेम आॅफ थ्रोन्स’ की शूटिंग केे दौरान उनके पास एक बॉडी डबल थीं, जो काफी हद तक उनकी जैसी ही दिखती थी। एक बार जो जोनस शो के सेट पर सोफी से मिलने पहुंचे। यहां जो ने सोफी की बॉडी डबल को सोफी समझ लिया। वह उसे किस करने ही वाले थे तभी उनको पता चल गया कि यह सोफी नहीं है। इस पर जो ने उस महिला को सॉरी कहा।

 

दोबारा शादी करने से पहले प्रियंका की जेठानी सोफी ने खोला पति के बारे में ऐसा राज, कहा जो ने एक बार दूसरी औरत को..

सोफी ने बताया कि उनकी फोटो डबल उनसे ज्यादा सुंदर दिखती थीं। बता दें कि हाल में सोफी को फिल्म ‘एक्स-मैन: डार्क फीनिक्स’ में देखा गया। इसके अलावा वह ब्लॉकबस्टर ड्रामा सीरीज़ ‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ में भी नजर आ चुकी हैं। वहीं अगर बात करें जो जोनस की तो वे जल्द ही जोनस ब्रदर्स बैंड के साथ वर्ल्ड टूर पर जाने वाले हैं।

Hindi News/ Entertainment / Hollywood News / दोबारा शादी करने से पहले प्रियंका की जेठानी सोफी ने खोला पति के बारे में ऐसा राज, कहा जो ने एक बार दूसरी औरत को..

ट्रेंडिंग वीडियो