1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Cranberry For Health: क्रैनबेरी इन 8 गंभीर बीमारियों की है दवा, जानिए कोलेस्ट्रॉल से लेकर हाई बीपी तक में इसके फायदे

Benefits Of Cranberry: क्रैनबेरी कई बीमारियों में दवा की तरह काम करती है। लाल रंग का एक बेहद छोटी सी बेरी के स्वास्थ्य भरे फायदे, चलिए जानें।

2 min read
Google source verification

image

Ritu Singh

May 26, 2022

8_benefits_of_cranberry_.jpg

8 benefits of cranberry

औषधिय गुणों से भरी क्रैनबेरी न्यूट्रिएंट्स का पावरहाउस भी कही जाती है। क्रैनबेरी में विटामिन्स, मिनरल्स, एंटीऑक्सिडेंट और फिटॉन्यूट्रिएंट्स होते हैं। क्रैनबेरी को करौंदा भी कहा जाता है। क्रैनबेरी का जूस यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन्स (यूटीआई) के संक्रमण से छुटकारा दिलाने के साथ ही कोलेस्ट्रॉल और हाई बीपी में भी बहुत मददगार होता है।

एंटी-ऑक्सीडेंट गुण से भरपूर क्रैनबेरी के और क्या-क्या फायदे हैं चलिए जानें।

क्रैनबेरी खाने से होने वाले स्वास्थ्य लाभ- Cranberry Khane Ke Fayde

1. मोटापा कम करने में मददगार- क्रैनबेरीज में एंटीऑक्सिडेंट्स की मात्रा भी भरपूर होती है, जो शरीर से खराब टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद कर सकते हैं। ये मेटाबॉलिक रेट को बढ़ाते हैं जिससे वेट लॉस प्रक्रिया तेज हो जाती है।

2. हार्ट के लिए फायदेमंद- क्रैनबेरीज में मौजूद पॉलिफेनॉल्स कार्डियोवस्कुलर डिजीज यानी दिल से जुड़ी बीमारियों के खतरे से बचाता है। ये तत्व हार्ट के फंक्शन को बेहतर कर प्रेशर को कम करता है।

3. आंत के लिए जरूरी- क्रैनबेरीज गट यानी आंतों में मौजूद गुड बैक्टीरिया को बढ़ाने और हानिकारक बैक्टीरिया को दूर करने में मदद कर सकती है। क्रैनबेरी खाने से गट हेल्थ को हेल्दी रख सकते हैं।

4. कोलेस्ट्रॉल- हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या में क्रैनबेरीज का सेवन बहुत लाभदायक होता है। ये शरीर का बीएमआई ही कम नहीं करती बल्कि नसों में जमी वसा को भी पिघला देती है। इससे शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल का लेवल बढ़ता है और बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद मिल सकती है।

5. हड्डियों की कमजोरी होगी दूर- कमजोर हड्डियों की समस्या से परेशान हैं तो क्रैनबेरी रोज खाना शुरू करें। विटामिन सी और कैल्शियम की अच्छी मात्रा यूरिक एसिड को कम कर हडि्डयों को मजबूत बनाती है।

6. मसूडों- क्रैनबेरी में पाया जाने वाला प्रोएंथोसायनिन मुंह में बैक्टीरिया के विकास को रोकता है, जो प्लाक बनने, कैविटी और मसूडों की समस्याओं का कारण बन सकता है।

7. स्किन- क्रैनबेरी में मौजूद विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट, त्वचा को मॉइश्चराइज करने के साथ-साथ चमकदार बनाने में भी मदद कर सकता है।
8. यूरिन इंफेक्शन- क्रैनबेरी यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन को रोकने में मदद कर सकता है।. महिलाओं के लिए क्रैनबेरी का सेवन बेहद फायदेमंद होता है।

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। 'पत्रिका' इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।

Story Loader

बड़ी खबरें

View All

घरेलू और प्राकृतिक उपचार

स्वास्थ्य

ट्रेंडिंग

लाइफस्टाइल