29 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Health Tips: सूखी अदरक या सोंठ दूध के सेवन से होने वाले लाभ

Health Tips: अगर आप को गले में खराश की समस्या है, तो सूखी अदरक यानी सोंठ का पाउडर आपके काम आ सकता है। इस उपाय को करने के लिए आप सोंठ को दूध में मिला कर पी लें।

3 min read
Google source verification
dry_ginger.jpeg

नई दिल्ली। Health Tips: शरीर के लिए अदरक के फायदों के बारे में तो आप जानते ही होंगे। लेकिन क्या आप जानते हैं कि, सूखी अदरक यानी सोंठ के भी हमारे शरीर के लिए कई फायदे बताए गए हैं। अदरक को सुखाकर बनाया गया पाउडर सोंठ कहलाता है। काफी समय से इसका उपयोग औषधीय रूप में भी किया जा रहा है। जहां एक तरफ इसका इस्तेमाल आपकी रसोई में भी मसाले के रूप में भोजन का स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है, वहीं दूसरी ओर एंटीऑक्सीडेंट, एंटीइन्फ्लेमेटरी जैसे गुणों से भरपूर सोंठ का सेवन दूध के साथ भी करने से यह कई शारीरिक समस्याओं से छुटकारा दिला सकती है। तो आइए जानते हैं इसके लाभों के बारे में...

• बॉडी डिटॉक्स करने के लिए
आपके शरीर से विषाक्त पदार्थों के निष्कासन के लिए भी सोंठ के दूध के फायदे देखे जा सकते हैं। इसके लिए आप सोंठ के दूध में शहद मिलाकर पिएंगे, तो यह दूध और भी अधिक पौष्टिक बन सकता है, जो आपके शरीर के लिए भी फायदेमंद है।

• गले की खराश के लिए
अगर आप को गले में खराश की समस्या है तू सूखी अदरक यानी सोंठ का पाउडर आपके काम आ सकता है। इस उपाय को करने के लिए आप सोंठ को दूध में मिला कर पी लें। कुछ ही दिनों में आपको आराम मिल जाएगा। आपको बता दें कि गले के संक्रमण से राहत दिलाने में भी सोंठ लाभदायक मानी जाती है।

यह भी पढ़ें:

• जोड़ों में दर्द की शिकायत होने पर
जिन लोगों को जोड़ों के दर्द की शिकायत होती है उनके लिए तो सोंठ काफी फायदेमंद मानी जाती है। इसलिए जोड़ों में दर्द होने पर आप रात में सोने से पहले दूध में सोंठ डाल कर पी सकते हैं। इससे आपको कुछ ही दिनों में फायदा दिखना शुरू हो जाएगा। इसके अलावा गठिया जैसे रोग में भी सोंठ को गर्म पानी के साथ शहद डाल कर पीने से भी आपको लाभ मिल सकता है।

• हिचकी आने पर
अगर कभी ऐसा हो कि आपको लगातार हिचकी आ रही हो और कोई भी उपाय करने के बावजूद भी वह ठीक नहीं हो पा रही है, तो उसके लिए भी सोंठ का सेवन किया जा सकता है। इस उपाय को करने के लिए आप सोंठ को दूध में उबाले और फिर उसे दूध को ठंडा करके पी लें। सोंठ को दूध में उबालकर, ठंडा करके पीने से की हिचकी कुछ ही मिनट में बंद हो सकती है।

• पाचन के लिए
आपकी पाचन प्रक्रिया को ठीक करने के साथ-साथ सोंठ का सेवन कब्ज को भी दूर कर सकता है। जिन लोगों को पाचन संबंधी परेशानियां होती है उनके लिए यह एक औषधि की तरह काम करती है। जैसे कि अगर आपको खाना खाने के बाद पेट फूलने की समस्या है, तो सोंठ और दूध का सेवन काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। हमारे शरीर में अधिकतर परेशानियां पेट की खराबी अथवा पाचन में गड़बड़ी होने पर ही पैदा होती हैं। अतः सोंठ आपके लिए फायदेमंद हो सकती है।


बड़ी खबरें

View All

घरेलू और प्राकृतिक उपचार

स्वास्थ्य

ट्रेंडिंग

लाइफस्टाइल