4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जानिए कब्ज दूर करने के इन असरदार व घरेलू नुस्खों के बारे में

आजकल कि लाइफस्टाइल व खानपान ऐसा हो गया है कि कब्ज की शिकायत लोगों को बनी ही रहती है। अनियमित डाइट और रहन-सहन के चलते हैं ये दिक्कतें हो जाती है। ऐसे में आपको इन आसान से घरेलू उपायों व नुस्खों के बारे में पता होना चाहिए, जिससे किआपको ऐसी समस्याओं से आराम मिल सके।

3 min read
Google source verification
Constipation

Constipation

नई दिल्ली। पेट हमारे शरीर के एक महत्वपूर्ण हिस्से में से एक है। जिसका स्वस्थ रहना जरूरी है नहीं तो पेट के साथ-साथ और भी बॉडी पार्ट्स में दिक्कतें आ जाती हैं। लाइफस्टाइल और अनियमित खाने-पीने के चलते कब्ज जैसी शिकायतें लोगों को बनी ही रहती है। कब्ज जैसी अन्य दिक्कतों के चककर में लोग अपना काम भी ठीक से नहीं कर पाते हैं। वहीं ये और दूसरी बीमारियों को भी आमंत्रित कर देता है। इसलिए आपको सतर्क रहना चाहिए,और अपने खाने-पीने व लाइफस्टाइल में बदलाव लेकर आने के साथ-साथ इन घरेलू नुस्खों को भी अपना के देखना चाहिए। जो कब्ज जैसी प्रोब्ल्र्म से आपको निजात दिलाने में मदद करेंगें।

सबसे पहले तो आप ये जान लीजिए कि कब्ज की समस्या के प्रमुख कारण कौन-कौन से होते हैं-
-यदि आप ज्यादा दवाइयों का इस्तेमाल करते हैं तो ऐसे में कब्ज की समस्या होने का खतरा बना रहता है।
-ज्यादा तेल-मसाले वाले खाने को खाते हैं तो भी कब्ज की समस्या हो सकती है।
-पानी कम मात्रा में पीना भी कब्ज के शिकार होने का एक कारण हो सकता है।
-जो व्यक्ति एक ही प्लेस में अधिक समय पर बैठे रहते हैं। उन व्यक्तियों को कब्ज की प्रॉब्लम हो सकती है।

जानिए कब्ज को दूर करने के कुछ से घरेलू उपायों के बारे मे
अंजीर
अंजीर का फल बहुत फायदेमंद होता है। अंजीर के फायदे की बात करें तो ये आंतों की गतिविधियों को भी बढ़ाता है। जिससे कब्ज की समस्या से छुटकारा भी मिल सकता है। एसिडिटी के और फायदों की बात करें तो इससे कब्ज,गैस और अपच जैसी समस्याएं भी दूर हो जाती हैं। और यदि आप को पेट से जुड़ी हुई कोई भी समस्या रहती है तो अंजीर का सेवन जरूर करना चाहिए।

गुड़
गुड़ सेहत के लिए लाभकारी होता है। गुड़ में अनेकों ऐसे तत्त्व पाए जाते हैं जो पेट में कब्ज जैसी समस्या को दूर रखने में मदद करते हैं। गुड़ को आप भोजन के बाद में थोड़े से मात्रा में खा सकते हैं। ये खाने को आसानी से डाइजेस्ट में आपकी काफी हद तक मदद कर सकता है।

नींबू का रस
नींबू का रस कब्ज की समस्या को दूर करने में आपकी मदद कर सकता है। इसके लिए आप सबसे पहले सुबह खाली पेट हल्के गर्म पानी में नींबू के रस के साथ काला नामक का सेवन कर सकते हैं। ये आपके पेट के लिए लाभदायक होगा।

शहद
शहद की बात करें तो ये बहुत ही ज्यादा लाभदायक होती है। शहद का सेवन आपके पेट से कब्ज की समस्या को दूर करने में करता है। और पाचन शक्ति को भी बढ़ाता है। आप गर्म पानी में एक चम्मच शहद मिला के सेवन कर सकते हैं।

पपीता
पपीता सेहत के लिए बहुत ही ज्यादा अच्छा होता है। पपीते में विटामिन डी की भरपूर मात्रा होती है। इसलिए आपको पपीता का सेवन रोज करना चाहिए। ये पेट में कब्ज की समस्या को तो दूर ही रखता है। वहीं पेट में अपच और गैस जैसी समस्या को दूर भी रखता है।

बड़ी खबरें

View All

घरेलू और प्राकृतिक उपचार

स्वास्थ्य

ट्रेंडिंग

लाइफस्टाइल