31 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Home Remedies: अपर लिप्स के बालों से न हो शर्मिंदा, ये घरेलू उपाय दिलाएंगे इससे छुटकारा

Home Remedies: ज्यादातर महिलाओं के अपर लिप्स पर बाल होते हैं, जिसे लेकर महिलाएं काफी परेशान रहती है। अगर आप भी अपने अपर लिप्स के बालों को लेकर परेशान हैं और इससे छुटकारा पाना चाहती है, तो कुछ घरेलू उपाय आपको इस समस्या से छुटकारा दिला सकते हैं।

2 min read
Google source verification
Home Remedies: अपर लिप्स के बालों से न हो शर्मिंदा, ये घरेलू उपाय दिलाएंगे इससे छुटकारा

Home remedies to get rid of upper lip hair

Home Remedies: अपर लिप्स पर बाल आना महिलाओं के लिए एक आम समस्या है। लेकिन अपर लिप्स के बालों के वजह से महिलाएं काफी परेशान रहती है। अपर लिप्स के बाल चेहरे की खूबसूरती को कम कर देते हैं और साथ ही महिलाओं को इसकी वजह से शर्मिंदगी महसूस होती है। अपर लिप्‍स में बाल आने के पीछे हार्मोनल या आनुवांशिक कारण दोनों हो सकते हैं। अपर लिप्स के बाल से छुटकारा पाने के लिए महिलाएं ब्यूटी पार्लर जाती हैं और महंगे से महंगे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन कुछ घरेलू उपाय अपनाकर आप अपने घर पर ही अपर लिप्‍स के अनचाहे बालों को आराम से निकाल सकती हैं। तो आइए जानते हैं इन घरेलू उपायों के बारे में

अपर लिप्स के बालों से छुटकारा पाने के घरेलू उपाय

1. चीनी
अपर लिप्स के बालों से छुटकारा पाने के लिए नींबू का इस्तेमाल करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि चीनी न केवल अनचाहे बालों को हटाता है, बल्कि इसके विकास को भी रोकता है। इसके लिए चीनी को गर्म करें और उसमे नींबू का रस मिलाएं और तब तक हिलाएं जब तक यह एक गाढ़ा तरल न बन जाए। फिर ठंडा होने के बाद इसे अपर लिप्स पर लगाएं और वैक्स कर लें।
यह भी पढ़े: बार बार पानी पीने के बाद भी नही बुझती है प्यास, तो ये घरेलू उपाय दिलाएंगे छुटकारा

2. शहद और नींबू
अपर लिप्स के बालों से छुटकारा पाने के लिए शहद और नींबू का इस्तेमाल करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि नींबू में ब्लीचिंग प्रॉपर्टीज पाई जाती हैं। वहीं शहद में चिपचिपाहट होती है। इन दोनों का लेप तैयार करके अपर लिप्स पर लगाकर वैक्स कर दें। ऐसा करने से अपर लिप्स के बालों से छुटकारा मिल सकता है।

3. हल्दी
अपर लिप्स के बालों से छुटकारा पाने के लिए हल्दी का इस्तेमाल करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। इसके लिए आप हल्दी पाउडर को पानी या दूध के साथ मिलाएं और इसे अपर लिप्स पर लगाएं। फिर इसे आधे घंटे के लिए छोड़ दें। सूखने के बाद इसे धीरे से रगड़े और धो लें। ऐसा करने से आपको जल्द ही असर देखने को मिलेगा।

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। 'पत्रिका' इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।

Story Loader

बड़ी खबरें

View All

घरेलू और प्राकृतिक उपचार

स्वास्थ्य

ट्रेंडिंग

लाइफस्टाइल