30 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Home Remedies for Warts: मस्सों के लिए प्रभावकारी घरेलू नुस्खे

Home Remedies for Warts: चेहरे व शरीर के अन्य हिस्सों पर मस्से हो जाते हैं, जो खूबसूरती को कम कर देते हैं। ये मस्से शरीर में किसी एक जगह पर नहीं बल्कि गर्दन, हाथ, पीठ और बगल में भी कई बार निकल आते हैं। मस्से न केवल देखने में भद्दे लगते हैं बल्कि इनमें बहुत ज्यादा दर्द भी होता है। कुछ घरेलू उपाय आपको इन समस्या से छुटकारा दिला सकते हैं।

2 min read
Google source verification
Home Remedies for Warts: मस्सों के लिए प्रभावकारी घरेलू नुस्खे

Masso ke liye gharelu nuskhe Home remedies for warts

नई दिल्ली। Home Remedies for Warts: मस्से शरीर के लुक्स को खराब कर देते हैं। सामान्य मस्से एचपीवी यानी ह्यूमन पेपिलोमा वायरस की वजह से बनते हैं। यह वायरस किसी अन्य व्यक्ति से भी आ सकता है जो कट या खरोंच के जरिए शरीर के दूसरे हिस्सों में फैल सकता है। आमतौर पर गर्दन, हाथ, पीठ व शरीर के दूसरे हिस्से पर होनेवाले मस्से भले ही तकलीफदेह न हों, पर देखने में बड़े ही भद्दे लगते हैं। ज्यादातर मस्से 6 महीने से दो साल के भीतर गायब हो जाते हैं लेकिन कई लोग बेहद असहज महसूस करते हैं। अगर आपको ये मस्से रह रहकर परेशान कर रहे हैं तो कुछ घरेलू नुस्खों को अपनाकर इन अनचाहे मस्सों से छुटकारा पा सकते हैं। जानें मस्सों से छुटकारा पाने के लिए कौन से घरेलू उपाय असरदार है।

मस्सों को हटाने के घरेलू उपाय

1. आलू :

आलू का रस लगाना या फिर आलू को काटकर मस्सों पर रगड़ना भी एक बढ़ि‍या विकल्प है, अनचाहे मस्सों से निजात पाने का। आप चाहें तो आलू का रस रात भर मस्सों पर लगाकर भी रख सकते हैं।

2. सेब का सिरका :

एपल साइडर विनेगर यानी सेब का सिरका लगाकर मस्सों को जड़ से साफ किया जा सकता है। इसके लिए आप सेब के सिरके में छोटा-सा कॉटन का टुकड़ा भिगो लें। इसे मस्से के ऊपर रखें और रातभर के लिए बैंडेज लगाकर इसे मस्से के ऊपर फिक्स कर दें। सुबह इस बैंडेज को हटाकर स्किन साफ कर लें। ऐसा आपको लगातार 4 से 7 दिन तक करना है। नियमित रूप से इस विधि का पालन करने पर एक सप्ताह के अंदर-अंदर आपका मस्सा जड़ से खत्म हो जाएगा

3. अगरबत्ती :

मस्से हटाने का एक तरीका है, उन्हें अगरबत्ती से जलाना। अगरबत्ती लें और उसके जलते हुए हिस्से को मस्से से स्पर्श करें। 8-10 बार ऐसा करने से मस्सा सूखकर झड़ जाता है। सावधानी यह रखें कि अगरबत्ती का स्पर्श केवल मस्से पर ही हो, अन्यथा त्वचा जल सकती है।

4. लहसुन की कली :

खाना का स्वाद बढ़ाने के अलावा लहसुन की कली मस्से से निजात दिलाने में असरदार है। इसके लिए बस आप लहसुन की कली को छील लें। इसके बाद हल्के हाथ से लहसुन की कली को मस्से वाली जगह पर रगड़ें। ऐसा रोजाना करें। कुछ दिन में आप देखेंगे कि मस्सा अपने आप सूख जाएगा और झड़ जाएगा।

5. प्याज का रस :

मस्‍से को समाप्‍त करने के लिए प्‍याज का रस भी फायदेमंद है। एक प्याज को लेकर उसके रस को दिन में एक बार रोजाना मस्से पर लगाने से कुछ ही दिन में मस्सा अपने आप सूखकर झड़ जाएगा।

Story Loader

बड़ी खबरें

View All

घरेलू और प्राकृतिक उपचार

स्वास्थ्य

ट्रेंडिंग

लाइफस्टाइल