Skin Tips: आजकल कि लाइफस्टाइल और डाइट ऐसी हो गई है कि स्किन से जुड़ी कोई न कोई समस्या बनी ही रहती है, जैसे कि डार्क सर्कल, पिम्पल्स, मुहासें आदि। इन समस्याओं के कई कारण हो सकते हैं जैसे कि नींद की पूर्ती न होने के कारण, पानी की कमी के कारण, एजिंग, हार्मोन्स में बदलाव के कारण आदि। वहीं यदि आप ज्यादा देर तक मोबाइल या लैपटॉप का इस्तेमाल करते हैं तो भी ये समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए आप अपनी लाइफस्टाइल में कुछ बदलावों को करके इन समस्यायों से निजात पा सकते हैं।