script32 इंच में नया Redmi Smart Fire TV भारत में हुआ लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स | Xiaomi India launch of Redmi Smart Fire TV 32 inch in india price at 13,999 | Patrika News
होम अप्लाएंसेज

32 इंच में नया Redmi Smart Fire TV भारत में हुआ लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

Smart Fire TV: Redmi ने पहली बार गैर-एंड्रॉयड टीवी को पेश किया है। इस टीवी के साथ अमेजन का ऑपरेटिंग सिस्टम फायर ओएस मिलता है। स्मार्ट टीवी के साथ बेहतर अमेजन, एलेक्सा स्ट्रीमिंग और स्मार्ट होम इकोसिस्टम का सपोर्ट मिलता है।

नई दिल्लीMar 14, 2023 / 05:10 pm

Bani Kalra

redmi.jpg


Redmi Smart Fire TV: भारत में कम बजट में आपको कई स्मार्ट टीवी आसानी से मिल जायेंगे। Redmi ने अपना फर्स्ट Smart Fire TV लॉन्च कर दिया है जोकि 32 इंच साइज़ में आया है । खास बात यह है कि Redmi ने पहली बार गैर-एंड्रॉयड टीवी को पेश किया है। इस टीवी के साथ अमेजन का ऑपरेटिंग सिस्टम फायर ओएस मिलता है। स्मार्ट टीवी के साथ बेहतर अमेजन, एलेक्सा स्ट्रीमिंग और स्मार्ट होम इकोसिस्टम का सपोर्ट मिलता है। खास बात यह है कि इस टीवी के साथ मिलने वाले रिमोट से सेट-टॉप बॉक्स को भी कंट्रोल किया जा सकता है। कीमत की बात करें तो इस नए मॉडल की कीमत 13,999 रुपये रखी गई है। ग्राहक इस टीवी को 21 मार्च से अमेजन इंडिया और एमआई ऑनलाइन स्टोर से खरीदा जा सकेगा।



Redmi Smart Fire TV 32 के फीचर्स:

फीचर्स की बात करें तो नए स्मार्ट टीवी में 32 इंच का एचडी डिस्प्ले मिलता है, जो (1366×768 पिक्सल) रिजॉल्यूशन के साथ आता है। यह टीवी Fire OS 7 के साथ आता है। यह रेडमी का पहला गैर-एंड्रॉयड टीवी है। टीवी के साथ रिमोट में ही कई सारे फीचर्स दिए गए हैं। जैसे रिमोट की मदद से ही सेट-टॉप बॉक्स को भी कंट्रोल किया जा सकता है। साथ ही शाओमी के टीवी के रिमोट में पहली बार म्यूट बटन दिया गया है। इस टीवी में इनबिल्ट एलेक्सा का सपोर्ट दिया गया है यानी यह टीवी एलेक्सा डिवाइस और टीवी दोनों का काम कर सकता है।



साउंड के लिए नए Redmi Smart Fire TV 32 में डॉल्बी ऑडियो सपोर्ट के साथ 20W का स्पीकर सिस्टम दिया गया है। यह टीवी 1GB रैम और 8GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है। कनेक्टिविटी की बात करें तो टीवी में ब्लूटूथ 5 है और डुअल-बैंड वाई-फाई के साथ-साथ एयरप्ले और मिराकास्ट का भी सपोर्ट है। इसके अलावा अमेजन के अपने एप जैसे प्राइम वीडियो और अमेजन म्यूजिक का भी सपोर्ट मिलता है।


इस टीवी में 2 HDMI पोर्ट, 2 USB पोर्ट, AV इनपुट सॉकेट, वायर्ड हेडफोन या स्पीकर कनेक्टिविटी के लिए एक 3.5mm सॉकेट, वायर्ड इंटरनेट कनेक्टिविटी के लिए एक ईथरनेट पोर्ट और एक एंटीना सॉकेट भी है। Redmi Fire TV पर एलेक्सा वॉयस असिस्टेंट को इनवॉइस करने के लिए एक एलेक्सा बटन है, जिसका उपयोग किसी भी कनेक्टेड IoT और स्मार्ट होम डिवाइस को कंट्रोल करने के लिए भी किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें: Vodafone Idea ने पेश किये 289 और 429 रुपये के नए प्लान

Home / Gadgets / Home Appliances / 32 इंच में नया Redmi Smart Fire TV भारत में हुआ लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो