scriptतुला समेत आधा दर्जन राशिवालों पर लवमेट के फिदा होने का दिन | Aaj Ka Love Rashifal 2 december 2023 Love Horoscope 2 december 2023 | Patrika News
राशिफल

तुला समेत आधा दर्जन राशिवालों पर लवमेट के फिदा होने का दिन

2 दिसंबर को शनिवार का दिन है और इस दिन शनि पुष्य योग भी है। ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि दांपत्य व प्रेम संबंधों के लिहाज से शनिवार को एक शुभ और एक अशुभ योग बन रहा है। मेष, मिथुन, कन्या, तुला, मकर, कुंभ राशिवालों को आज पूर्ण प्रेम सुख प्राप्त होगा।

Dec 01, 2023 / 03:56 pm

deepak deewan

love_horoscope.png

दांपत्य व प्रेम संबंधों के लिहाज से शनिवार को एक शुभ और एक अशुभ योग

2 दिसंबर को शनिवार का दिन है और इस दिन शनि पुष्य योग भी है। ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि दांपत्य व प्रेम संबंधों के लिहाज से शनिवार को एक शुभ और एक अशुभ योग बन रहा है। मेष, मिथुन, कन्या, तुला, मकर, कुंभ राशिवालों को आज पूर्ण प्रेम सुख प्राप्त होगा।

मेष राशि
आज दांपत्य और प्रेम संबंधों में पूर्ण सुख प्राप्त हो सकता है। नए प्रेम संबंधों में सोच-समझकर आगे बढ़ें हालांकि सफलता जरूर मिलेगी। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। नौकरी में किसी विपरीत लिंगी अधिकारी से जुड़ने का अवसर मिलेगा।

वृष राशि
आज किसी कारणवश लवमेट से मुलाकात करनी पड़ेगी। उनके स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहना होगा। प्रेमी—प्रेमिका या जीवनसाथी के साथ आज आप भावनात्मक संतुलन बनाने की कोशिश करेंगे।

मिथुन राशि
दांपत्य संबंधों के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। आज नौकरी से जुड़े किसी विपरीत लिंगी से कोई गुड न्यूज मिलेगी। प्रेमी—प्रेमिका से मुलाकात का मौका हाथ लग सकता है। कोई नया प्रेम प्रसंग शुरु हो सकता है।

कर्क राशि
पार्टनर का पूर्ण सुख मिलेगा। प्रेम और दांपत्य जीवन के सभी कष्टों का आज निवारण होगा। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा गुजरेगा। आज लाइफ पार्टनर के साथ खासा समय बिताने का अवसर मिलेगा।

सिंह राशि
वैवाहिक जीवन में सभी समस्याओं का अंत होगा। लव लाइफ में आज का दिन अच्छा गुजरेगा। प्रेमी—प्रेमिका के साथ अच्छा समय बीतेगा। लवमेट या उनके किसी परिचित को दिया गया पैसा वापस मिलेगा।

कन्या राशि
कोई नया प्रेम संबंध शुरु हो सकता है। प्रेमी—प्रेमिका के लिए नए जॉब की तलाश पूरी होगी। वैवाहिक जीवन में आज का दिन अच्छा रहने वाला है। जीवनसाथी का आज पूरा सहयोग मिल सकता है।

तुला राशि
आज पार्टनर के साथ रिश्तों में उतार-चढ़ाव आ सकता है। दांपत्य जीवन में सभी दुखों का समाधान निकलेगा। लाइफ या लव पार्टनर को आज तोहफा आदि देकर खुश रखने की कोशिश करनी चाहिए।

वृश्चिक राशि
प्रेम संबंधों में आज मजबूती आएगी। अविवाहितों के विवाह के रास्ते खुलेंगे। दामपत्य जीवन सुखी रहेगा। पार्टनर के साथ घूमने का प्लान बनेगा। किसी पुराने प्रेमी—प्रेमिका से मुलाकात की भी संभावना है।

धनु राशि
दांपत्य या प्रेम जीवन के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है। नौकरी में कोई विपरीत लिंगी सहकर्मी आपसे काम सीखना चाहेंगे। प्रेमी—प्रेमिका या जीवनसाथी आपसे प्रेमपूर्ण व्यवहार करेंगे।

मकर राशि
प्रेम प्रसंग में नई पहल करने के लिए आज का दिन उचित रहेगा। आज लवमेट से मुलाकात के अवसर मिलेंगे। आज जीवनसाथी के साथ किसी धार्मिक आयोजन का हिस्सा बनेंगे।

कुंभ राशि
प्रेम संबंधों के लिए आज का दिन बहुत ही बेहतरीन है। लव पार्टनर से संबंधो में मजबूती आएगी। आज पार्टनर से लगाव में वृद्धि होगी। वैवाहिक जीवन में आज किस्मत मेहरबान रहेगी।

मीन राशि
आज प्रेम या दांपत्य संबंधों को मजबूत बनने में सफल रहेंगे। प्रेम संबंधों में आ रही दिक्कतों में आज सुधार होगा। जीवनसाथी से बातचीत में आज सावधानी बरतें। शादी का अच्छा प्रस्ताव आ सकता है।

Hindi News/ Astrology and Spirituality / Horoscope / तुला समेत आधा दर्जन राशिवालों पर लवमेट के फिदा होने का दिन

ट्रेंडिंग वीडियो