scriptAaj Ka Rashifal-24 October 2021: करवाचौथ के दिन क्या कहती है आपकी राशि, जानें कैसा रहेगा आपका रविवार? | Aaj ka Rashifal 24 October 2021 daily astrology Today Horoscope | Patrika News
राशिफल

Aaj Ka Rashifal-24 October 2021: करवाचौथ के दिन क्या कहती है आपकी राशि, जानें कैसा रहेगा आपका रविवार?

आपके ग्रह 24 अक्टूबर 2021 को क्या कहते हैं?

भोपालOct 23, 2021 / 04:54 pm

दीपेश तिवारी

aaj ka rashifal

today astrology

हर जातक की राशि उसकी कुंडली में चंद्र की स्थिति पर ही निर्भर करती है। ऐसे में हर दिन का राशिफल भी सभी 9 ग्रहों के मंत्री चंद्र की गणना पर ही निर्भर करता है। दरअसल दैनिक राशिफल निकालते समय सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है।
तो चलिए जानते हैं कि ज्यो. पं. चंदन श्यामनारायण व्यास के अनुसार आज रविवार Sunday, 24 अक्टूबर 2021 के दिन आपका राशिफल क्या कहता है।

22 August 2021 Ka Rashifal Today Horoscope 22 August 2021
IMAGE CREDIT: patrika
Aries Daily Horoscope 24 October 2021 आज का मेष राशिफल
कार्य स्थल पर सहकर्मियों से मन मुटाव होगा। क्रोध की अधिकता रहेगी। आय के नए स्त्रोत स्थापित होंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। धार्मिक कार्यो में धन लगेगा। अपने कर्मचारियों के कारण परेशान रहेंगे।
Taurus Daily Horoscope 24 October 2021 आज का वृषभ राशिफल

व्यवसाय में उन्नति होगी। भूमि भवन सम्बंधित मामले पक्ष में हल होंगे। प्रशासन से जुड़े कार्य सहज हो जाएंगे। यात्रा संभव। स्वास्थ में सुधार होगा। मन में कई तरह के विचार आएंगे। अपने आगामी भविष्य को ले कर चिंतित रहेगे।
विवाह योग्य जातको के लिए समय उपयुक्त है। कारोबार विस्तार करने का मन होगा। वाहन सुख की प्राप्ति संभव है। आजीविका को ले कर चिंतित रहेंगे। अपनी संतान से विवाद हो सकता है।

Cancer Daily Horoscope 24 October 2021 आज का कर्क राशिफल
अपने वाक्चातुर्य से अधिकारी प्रभावित होंगे। विदेश जाने के योग बन रहे हैं। सुख सुविधा की वस्तुओं पर धन खर्च होगा। आप की उन्नति से विरोधी नाखुश होंगे। अपने मन की बात हर किसी को बताने से नुक्सान आप का ही है।
मित्रों के सहयोग से कोई जरूरी कार्य होगा। अपनों से संबंधो में मजबूती आएगी। आर्थिक मामले आज पक्ष में हल होंगे। राजनीति से जुड़े लोग सम्मान प्राप्त करेंगे। आलस की अधिकता से कार्य में रूचि नहीं रहेगी।
Virgo Daily Horoscope 24 October 2021 आज का कन्या राशिफल

किसी विशेष व्यक्ति का जीवन में प्रवेश आपके तौर तरीके बदल देगा। आकस्मिक धन लाभ होगा। विरोधी आप को नीचा दिखाने के हर संभव प्रयास करेंगे। मन की बात अपनों को बता दें रास्ता मिल जाएगा।
Read more – Vastu Tips: बिना बड़े बदलाव किए घर के वास्तु दोष को ऐसे करें दूर?

Libra Daily Horoscope 24 October 2021 आज का तुला राशिफल

जरूरत से ज्यादा घनिष्ठता संबंधों को कमजोर करेगी। आप सहने की शक्ति रखें । जल्द ही आप क्रोध में आने से बचें। स्वयं पर काबू रखें। व्यवसाय स्थल पर विवाद हो सकता है। उधार दिया पैसा न आने से मुश्किलें बढ़ेंगी।
Scorpio Daily Horoscope 24 October 2021 आज का वृश्चिक राशिफल

समय के साथ स्वयं को भी बदलें। अपने व्यवहार में नम्रता लाएं । कारोबार विस्तार के लिए धन एकत्रित करने में लगे रहेंगे। भूमि सम्वंधित विवाद के चलते चिंता रहेगी।
Read moreMars Effects- मंगल राशि परिवर्तन के साथ भारत का ये रूप देख चौंक जाएंगे सभी

mangal.png
Sagittarius Daily Horoscope 24 October 2021 आज का धनु राशिफल

अपने विवेक से हर कार्य सफल कर लेंगे। मित्रों के साथ यात्रा आनंदप्रद रहेगी। माता पिता के स्वास्थ में सुधार होगा। किसी विशेष जन से संबंध बनेगे। आजीविका के लिए भटकना पड़ेगा। निजी जीवन में दूसरों को प्रवेश न दें।
Capricorn Daily Horoscope 24 October 2021 आज का मकर राशिफल

व्यवसाय में नई योजना लाभदायक रहेगी। जीवनसाथी का साथ आपको आगे बढ़ने में मदद करेगा। भवन परिवर्तन के योग हैं। वाहन का प्रयोग सावधानी से करें। संतान के विवाह सम्बंधित समस्या से परेशान रहेंगे ।
Read more – October 2021 Rashi Parivartan List : अक्टूबर 2021 के राशि परिवर्तन, जानें कब कौन से ग्रह बदलेंगे अपनी राशि


Aquarius Daily Horoscope 24 October 2021 आज का कुंभ राशिफल

आजीविका के स्त्रोत में वृद्धि होगी। राजनीति से जुड़े लोगो को पद मिल सकता है। परिजनों की सहायता करनी होगी। पिता के साथ ताल मेल स्थापित न होने से तनाव हो सकता है । अपनों से धोखा मिलेगा।

Read more – Monthly Horoscope 2021: अक्टूबर 2021 में इन राशिवालों का चमकेगा भाग्य, जानें कैसा रहेगा आपके लिए ये माह?


Pisces Daily Horoscope 24 October 2021 आज का मीन राशिफल

मित्रों के साथ समय व्यतीत होगा। नौकरी में स्थान परिवर्तन संभव। स्वयं पर नियंत्रण रखें। नकारात्मक सोच को खुद से दूर करें। पारिवारिक माहौल सामान्य रहेगा। भविष्य के प्रति चिंतित रहेंगे। मन में बुरे विचारों को न आने दें ।

Home / Astrology and Spirituality / Horoscope / Aaj Ka Rashifal-24 October 2021: करवाचौथ के दिन क्या कहती है आपकी राशि, जानें कैसा रहेगा आपका रविवार?

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो