
Masik Rashifal October 2021-
हर पल आपकी जिंदगी में ग्रहों में हो रहे लगातार परिवर्तन बदलाव लाते रहते हैं। ऐसे में जहां हमारा हर दिन एक जैसा नहीं गुजरता है। वहीं हर सप्ताह के साथ ही हर माह में भी ये अंतर साफ दिखाई देता है।
कई बार तो जहां बिगड़ा हुआ काम अचानक बन जाता है तो वहीं कई बार होता हुआ काम भी चंद दिनों में हाथ से निकल जाता है। ज्योतिष के जानकारों के अनुसार इन सभी स्थितियों के पीेछे का कारण ग्रहों में हो रहे परिवर्तन हैं।
ज्योतिष के जानकार एलके उपाध्याय द्वारा की गई ग्रहों की गणना के अनुसार अक्टूबर 2021 में जहां कुछ राशिवालों की किस्मत में बढ़ौतरी होती दिख रही है, तो वहीं कुछ के जीवन में नई परेशानियां भी आती हुई दिख रहीं हैं। तो आइये जानते हैं सभी 12 राशि के लोगों के लिए कैसा रहेगा सितंबर 2021-
1. मेष- आपके लिए यह माह व्यापार के मामले में ठीक-ठीक रहेगा। इस समय जहां नौकरी में साथियों से सहयोग प्राप्त होगा। वहीं कृषि को लेकर ये समय लाभ वाला रहने की संभावना है। माता के स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव की स्थिति के बीच आपको किसी कार्य की विशेष जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है।
उपाय:रामरक्षा स्तोत्र का पाठ करें।
2. वृषभ- पिछले महीनों की अपेक्षा ये महीना अच्छा रहेगा। व्यापार धीरे-धीरे विस्तार के बीच नौकरी में तकलीफ की संभावना है। जबकि कृषि लाभ का कारण बन सकती है। सेहत के लिए ये समय अच्छा नहीं कहा जा सकता। मामा पक्ष से सहयोग के बीच इस समय ससुराल पक्ष से मानसिक तनाव होने की संभावना है। इस समय सम्मान प्राप्ति के योग के बीच धार्मिक यात्रा का योग भी बन सकता है।
उपाय:देवी आराधना करें।
3. मिथुन- भौतिक सुख-सुविधा में वृद्धि के साथ ही इस महीने व्यापार में वृद्धि की संभावना है। नौकरी में अधिकारी वर्ग से सहयोग के बीच कृषि मामले में ये समय मध्यम रहेगा। पत्नी नौकरी का अवसर मिलने की संभावना है। जबकि किसी दोस्त से साझा व्यापार करने वालों के लिए ये समय लाभप्रद नहीं है।
उपाय:श्री गणेश की पूजा करें।
कर्क- आपके लिए ये महीना परेशानी का कारण बनेगा। व्यापार में सफलता तकलीफ का कारण बनेगी तो वहीं कृषि में भी सामान्य लाभ के अवसर सामने होंगे। जहां तक नौकरी पेशा का सवाल है तो उनका भी नौकरी में प्रभाव कम होता दिख रहा है। पिता के स्वास्थ्य में सुधारके अलावा इस समय अनुकूल वातावरण का अहसास तक नहीं होगा। किसी रिश्तेदार से सहयोग के साथ ही कि पुराने मित्र से मिलना फायदेमंद रह सकता है।
उपाय:गायत्री मंत्र का पाठ करें।
5. सिंह- राजनीतिक क्षेत्र में कार्य करने वालों के लिए ये महीना सफलता दिलाता दिख रहा है। ऐसे में जहां पद-प्रतिष्ठा में इजाफे की संभावना है। वहीं इस दौरान माता की सेहत में भी सुधार होगा। ससुराल पक्ष से आर्थिक सहायता के बीच किसी रिश्तेदार से कुछ उलझनें हो सकती हैं। पत्नी की उन्नति में रुकावटों के बीच भाई की मदद से समस्याओं का हल होगा।
उपाय:भगवान शिव की पूजा करें।
6. कन्या- जीवनसाथी के लिए ये समय उन्नति वाला रहने की संभावना है। व्यापार में ठीक-ठीक तो कृषि में लाभ की उम्मीद है। नौकरी में सहयोगियों की मदद के अलावा माता की तीर्थयात्रा होने के योग हैं। सतर्क रहें वरना इस दौरान किसी अनजान से धोखा हो सकता है।
उपाय:राहु का हर बुधवार को दान या जाप करें।
7. तुला- आपके लिए ये महीना मिश्रित फल वाला रहेगा। कृषि में मध्यम लाभ तो वहीं व्यापार भी ठीक-ठीक रहने की संभावना है। समय नौकरी को लेकर अच्छा है। परिवार में विशेषकर भाई मनमुटाव होने का अंदेशा है। सेहत में उतार-चढ़ाव के बीच किसी राजनीतिक पार्टी से प्रस्ताव मिलेगा।
उपाय: श्रीकृष्ण जी की पूजा करें।
8. वृश्चिक- यह समय भूमि से जुड़ा लाभ दे सकता है। इस समय पिता से आर्थिक सहायता मिलने के साथ ही नौकरी पेशा लोगों को साथियों का साथ मिलेगा। ध्यान रहे पत्नी से वाद विवाद के कारण मानसिक तनाव की स्थिति बन सकती है। ससुराल पक्ष से सहयोग के बीच माता के स्वास्थ्य में सुधार की संभावना है।
उपाय:शनि का जाप करें।
9. धनु- यह माह पद-प्रतिष्ठा को बढ़ाने वाला सिद्ध होगा। एक ओर जहां नौकरी में साथियों से परेशानी आएगी। वहीं व्यापार में भी उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी। जिसके चलते किसी रिश्तेदार को व्यापार में साझेदार बनाने का विचार आ सकता है। ससुराल पक्ष से सहयोग के बीच कृषि क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। घर पर अशांति के वातावरण के बीच किसी संस्था से सम्मान प्राप्त होगा।
उपाय:शिव-शक्ति की पूजा करें।
10. मकर- यह महीना पारिवारिक कष्ट दे सकता है। इस समय नौकरी में साथियों से सहयोग मिलेगा तो वहीं व्यापार भी सामान्य ही रहने की संभावना है। सेहत का खास ख्याल रखना होगा। वहीं जीवनसाथी की उन्नति के नए रास्ते खुलेंगे। कृषि क्षेत्र में सामान्य लाभ के चलते मामा पक्ष से सहयोग के बीच मानसिक तनाव रहेगा।
उपाय:हर रोज हनुमान चालीसा का पाठ करें।
11. कुंभ- यह समय आपके लिए सामाजिक प्रतिष्ठा वाला रहेगा। इस समय जहां नौकरी में अधिकारी वर्ग आपसे प्रसन्न रहेगा। वहीं व्यापार में भी आपको धीरे धीरे लाभ मिलेगा। संतान को रोजगार मिलेगा, लेकिन मुमकिन है कि किसी रिश्तेदार को इससे तकलीफ हो। किसी पुराने मित्र से मिलन की संभावना है। कृषि क्षेत्र में मध्यम लाभ के बीच समाज में जिम्मेदारी बढ़ेगी।
उपाय:श्री कृष्ण का हर रोज ध्यान करें।
12. मीन- यह महीना आपके लिए धार्मिक यात्रा रह सकता है। नौकरी में उन्नति की संभावना के बीच व्यापार में उतार-चढ़ाव रह सकता है। पिता को लेकर चिंता के बीच ससुराल पक्ष से आर्थिक सहायता प्राप्त होगी। सरकार से सम्मान प्राप्ति की संभावना के बीच कृषि क्षेत्र में परेशानी आ सकती है।
उपाय:गुरु की आराधना करें।
Published on:
1 Oct 2021, 7:14 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.