31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Numerology : क्या आप जानते हैं? 3 मूलांक वाले जातकों की ये विशेषताएं

जानिये अंक 3 के स्वामी ग्रह, इनकी आर्थिक स्थिति के अलावा इन्हें क्या पसंद है और क्या नपसंद?
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Deepesh Tiwari

•

Updated: 24 Sep 2021, 6:47 PM IST

Numerology number 3

Numerology number 3

अंक ज्योतिष अंको के माध्यम से भविष्य जानने की एक विधा है। अंश शास्त्र के जानकारों के अनुसार अंक के आधार पर भविष्य सहित अन्य कई प्रकार के ज्योतिष प्रश्नों का उत्तर जाना जा सकता है।

जानकारों के अनुसार दरअसल सभी कार्य अंक के आधार पर ही सम्पन्न होते हैं। इनमें चाहे वर्ष हो या महीना या पक्ष, तिथि, घण्टा, मिनट या सेकंड सभी को व्यक्त करने का माध्यम अंक ही है, न की कुछ और। ऐसे में यह अंक किसी व्यक्ति की विशेषता को भी प्रदर्शित करता है। ऐसे में आज हम आपको 3 मूलांक वालों की कुछ खास विशेषताएं बता रहे हैं।

IMAGE CREDIT: patrika

अंक ज्योतिष के जानकार एके श्रीवास्तव के अनुसार जिस किसी व्यक्ति का जन्म 3, 12, 21 या 30 तारीख (किसी भी माह ) को हुआ है तो उनका मूलांक 3 होता है।

बृहस्पति ग्रह होते हैं इनके स्वामी
3 मूलांक वालों के स्वामी बृहस्पति ग्रह होते हैं। ऐसे में इन अंक वालों पर सदैव देवगुरु बृहस्पति का आशीर्वाद बना रहता है, जिसके चलते ये इन्हें सद्बुद्धि तो प्रदान करते ही हैं। वहीं इसी कारण 3 मूलांक वालों को बेहद बुद्धिमान भी माना जाता हैं।

स्वतंत्रता से अपना जीवन जीना है इन्हें पसंद
मूलांक 3 के जातक काफी खुले विचार के होने के साथ ही ये अपना जीवन स्वतंत्रता से जीना पसंद करते हैं। इन्हें जीवन में बेवजह किसी का भी हस्तक्षेप पसंद नहीं होता होने के साथ ही ये बहुत ही साहसी, निडर और बुद्धिमान होते हैं। यदि ये किसी काम की एक बार शुरुआत कर देते हैं तो उसे पूरा करके ही दम लेते हैं।

Must Read- आपके नाम का पहला अक्षर क्या कहता है आपके भविष्य और स्वभाव के बारे में

इसके साथ ही इन्हें किसी के सामने झुकना पसंद नहीं होता इसके अलावा ये किसी का एहसान भी जल्दी नहीं लेते हैं। इसका मुख्य कारण ये है कि ये अपना काम खुद ही करना चाहते हैं।

अपने बड़े बुजुर्गों का इस मूलांक के लोग काफी सम्मान करते हैं। वहीं इनका मन बहुत ही कोमल होता है और यह दूसरों को जहां तक हो सके तकलीफ नहीं पहुंचाते हैं।

क्या पसंद और क्या है नापसंद?
3 मूलांक वाले जातक हमेशा सकारात्मक विचारों से सराबोर होते हैं। दूसरों की मदद करना इन्हें काफी पसंद होता है। अपनों से काफी जुड़े होने के साथ ही ये अपनों के लिए किसी भी हद से गुजर जाते हैं।

घुड़सवारी और निशानेबाजी का इन्हें बहुत शौक होता है और इस क्षेत्र में ये अच्छी खासी सफलता भी हासिल करते हैं। इसके अलावा पढ़ाई लिखाई में भी इनकी काफी रूचि होती है।

Must Read- Astrology: आपकी कुंडली के ये ग्रह आपसे करवाएंगे पाप! फिर देंगे दंड?

ये है नापसंद: दिखावे का जीवन और जरूरत से ज्यादा पैसा खर्च करना इनहें नापसंद होता है। किसी की भी जीवन में दखलअंदाजी न तो इन्हें पसंद होती है और न ही ये किसी से जल्दी समझौता करते हैं।

3 मूलांक की आर्थिक स्थिति
आर्थिक स्थिति के मामले में 3 मूलांक वालों को शुरुआती दिनों में पैसों की अत्यधिक तंगी झेलनी पड़ती है, लेकिन बाद में इसमें सुधार आ जाता है। पैसों को लेकर ये काफी समझदारी से निर्णय लेते हैं।

जबकि कई बार ये गलत रास्ते से भी जल्द पैसा कमाने के कोशिश कर बैठते हैं, जो बाद में मुसीबत की वजह बन जाती है। ये कोई भी काम बिना फायदे के नहीं करते हैं। जीवन में इनके लिए पैसा काफी महत्व रखता है।

कुछ बेहद खास
3 मूलांक वालों के लिए जहां पीला, बैंगनी, नीला, लाल, गुलाबी रंग लकी होता है वहीं तारीखों में इनके लिए 3, 6 और 9 शुभ होती हैं। वहीं साप्ताहिक वारों में बृहस्पतिवार का दिन इनके लिए विशेष शुभ होता है। जबकि इनके द्वारा कोई नया काम मंगलवार या शुक्रवार को भी शुरु किए जाने पर अच्छी सफलता प्राप्त होती है।