scriptChhath Rashifal: छठी मईया इन पर कर रहीं कृपा, इनको मिलेगा धन और सफलता | Chhath rashifal ravivar rashifal 19 november today horoscope on surya shashthi | Patrika News
राशिफल

Chhath Rashifal: छठी मईया इन पर कर रहीं कृपा, इनको मिलेगा धन और सफलता

Chhath Rashifal: 19 नवंबर को कार्तिक शुक्ल षष्ठी यानी सूर्य षष्ठी है। इस दिन सूर्य नारायण और छठी मईया की पूजा की जाती है, जिससे लोगों को इनका आशीर्वाद मिलता है। मान्यता है इससे व्रतियों की संतान और परिजनों को सुख शांति, धन और सफलता मिलती है तो आज का राशिफल में जानें किसे मिल रहा है रविवार को आशीर्वाद…

Nov 18, 2023 / 06:05 pm

Pravin Pandey

chhath_rashifal.jpg

छठ राशिफल रविवार 19 नवंबर 2023 आज का राशिफल

मेष राशि
कोई चौंकाने वाला समाचार मिल सकता है। मनचाही नौकरी के लिए प्रयास अधिक करना पड़ सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। दूसरों से अपेक्षा न करें। पहनावे में गुलाबी रंग का प्रयोग ज्यादा करें, काम बनेंगे।
वृषभ राशि
व्यापार में परिश्रम अधिक और लाभ कम होगा। विरोधी सक्रिय रहेंगे जो आप के बने बनाए कार्य बिगाड़ सकते हैं।सूझबूझ से धन लाभ होगा। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। निवेश और नौकरी लाभदायक रहेंगे। प्रेम प्रसंग सफल होंगे।

मिथुन राशि
परिवारिक कार्यों में भागदौड़ रहेगी। सफलता से आत्मसम्मान बढ़ेगा। तेल तिलहन में निवेश से लाभ होगा। संतान के कारण चिंता और तनाव रहेंगे। कार्यस्थल पर प्रसन्नता रहेगी। किसी से भी कटु वचन न बोलें।
कर्क राशि
आप जो सोचते हैं, वह करते नहीं। पहले अपने आप को व्यवस्थित करें। छोटी मानसिकता से आप कभी आगे नहीं बढ़ सकते हैं। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। पुराने आर्थिक मामले सुलझ सकते हैं।
सिंह राशि
अपनी चिंता के कारण आप दूसरों पर अपना क्रोध क्यों निकालते हैं। शांत रहें, व्यय वृद्धि से तनाव रहेगा। अकारण झंझटों से दूर रहें। चोट और दुर्घटना आदि से हानि संभव है। अध्ययन में अवरोध आ सकता है।
कन्या राशि
दिन अनुभवपूर्ण रहेगा। जीवनसाथी के साथ मतभेद संभव है। बकाया वसूली होगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। फालतू खर्च होगा, विवाद न करें। नए मित्र बनेंगे। पुराने विवाद दोबारा सामने आ सकते हैं।
ये भी पढ़ेंः इन चमत्कारी सूर्य मंत्रों का जाप दिलाता है धन वैभव पद और प्रतिष्ठा, छठ पूजा में इस आरती से विशेष आशीर्वाद

तुला राशि
अपनी संगति बदलें, आपका संसार बदल जाएगा। अपने आपको सही साबित करने में बड़ी मेहनत करनी होगी। थकान और अस्वस्थता रहेगी। व्यावसायिक नई योजना लागू होगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। लाभ होगा।
वृश्चिक राशि
दिन की शुरुआत में रूक-रूक कर कार्य होंगे। माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। यात्रा, निवेश और नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। नेत्र पीड़ा संभव है। धर्म-कर्म में रूचि रहेगी।

धनु राशि
संतान के विवाह मामलो में जल्दबाजी न करें, गलत निर्णय जीवन बदल सकता है। जोखिम भरे कार्य टालें। वाहन, मशीनरी और अग्नि आदि के प्रयोग में सावधानी रखें। किसी कार्यक्रम की रूपरेखा बनेगी।
मकर राशि
जीवन साथी के साथ विवाद संभव है। गृहस्थी के मामले आपसी सहमति से हल होंगे। मांगलिक कार्य की बाधा दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। राजनीतिक मामलो में आपका विरोध होगा। विवाद न करें।

कुंभ राशि
संतान की जरूरत पूरी करना अच्छी बात है पर उनकी जिद जायज हो । आपकी निर्णय शक्ति बहुत कमजोर है। इसीलिए आप पिछड़ रहे हैं। अस्वस्थता रह सकती है। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे।
मीन राशि
दूसरों की मजबूरी को समझें और सहयोग करें। क्रोध की अधिकता से आप अशांत रहेंगे। पिता से मतभेद समाप्त होंगे। नए कारोबार के बारे में पूरी जानकारी लेकर ही निवेश करें। परिवार में आ रहे समारोह की तैयारी में लगे रहेंगे।
https://youtu.be/P_DAvZAXulI

Hindi News/ Astrology and Spirituality / Horoscope / Chhath Rashifal: छठी मईया इन पर कर रहीं कृपा, इनको मिलेगा धन और सफलता

ट्रेंडिंग वीडियो