राशिफल

Aaj ka Rashifal: आज इन राशि वालों को हो सकती है धन हानि, अपना भी देख लें हाल

आज इन राशि वालों को हो सकती है धन हानि, अपना भी देख लें हाल

2 min read
Dec 28, 2019
Rashifal

ज्योतिष पंडित श्यामनारायण व्यास

मेष राशिफल / Aries horoscope Today: भवन-भूमि के मामलों में शत्रु सक्रिय रहेंगे। जीवनसाथी की चिंता रहेगी। यात्रा में सावधानी रखें अन्यथा नुकसान संभव है। कारोबार में बाधा दूर होकर धन प्राप्ति सुगम होगी। भाइयों से विवाद न करें।


वृषभ राशिफल / Taurus Horoscope Today: निजी जीवन में भागदौड़ अधिक होगी। संतान कि चिंता तथा तनाव सताएंगे। व्यवसायिक शत्रु परास्त होंगे। संपत्ति के बड़े सौदे अभी टालें। अचानक धनार्जन होगा।


मिथुन राशिफल / Gemini Horoscope Today: दिन की शुरुआत भक्ति भाव से प्रारम्भ होगी। घर-परिवार में किसी आयोजन की रूपरेखा बनेगी। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। किसी प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। अनाज तिलहन में निवेश से लाभ होगा।


कर्क राशिफल / Cancer Horoscope Today: किसी अपने की गलती से प्रतिष्ठा को ठेस पहुंच सकती है। शारीरिक कष्ट से बाधा उत्पन्न होगी। कई कार्य प्रभावित होंगे। आपसी विवाद आदि से क्लेश संभव है। दूसरों के झंझटों में न पड़ें।


सिंह राशिफल / Leo Horoscope Today: पारिवारिक मांगलिक कार्यक्रम की तैयारी में लगे रहेंगे। बीती बातों को भूलकर नई शुरुआत करें। मकान बदलने के योग बन रहे हैं। आर्थिक मामले यथावत रहेंगे। व्यवसाय में मंदी रहेगी।


कन्या राशिफल / Virgo Horoscope Today: कारोबार में नई तकनिकी का प्रयोग सफल और लाभकारी रहेगा। जरूरी कार्य समय पर पूरे होंगे। नए वस्त्र-भूषण की प्राप्ति आज हो सकती है। खान पान पर ध्यान दें।


तुला राशिफल / Libra Horoscope Today: अपनी निजी जिंदगी में दूसरों को दाखिल न करें। मुसीबत आ जाएगी। पारिवारिक मतभेदों के कारण आज विवाद संभव है। परिवार में आपकी अहमियत कम होगी और आपकी भावनाओं को नजरअंदाज किया जाएगा।


वृश्चिक राशिफल / Scorpio Horoscope Today: भूमि-भवन के क्रय विक्रय की रूप रेखा बनेगी। माता का स्वास्थ खराब हो सकता है। जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत होगा जो आनंदमय रहेगा। नए संपर्कों का आज लाभ मिल सकता है। निवेश का सही समय है।


धनु राशिफल / Sagittarius Horoscope Today: अपनों को दूर होता देख मन उदास रहेगा। किसी भी कार्य को समझ कर करें। वो आपकी जिम्मेदारी नहीं बल्कि जीविका है। भाई बहनों से विवाद हो सकता है। मित्रों का साथ मिलेगा। धार्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं।


मकर राशिफल / Capricorn Horoscope Today: आपसी संबंधों के कारण समझौता करना होगा। कानूनी मामलों में उलझ सकते हैं। निराशा की समाप्ति होगी, पर अभी समय है। आर्थिक मामले सुलझेंगे। कारोबार में नई तकनिकी का लाभ मिलेगा।


कुंभ राशिफल / Aquarius Horoscope Today: अपने काम को नजरअंदाज न करें। किसी की निंदा करने से बचें। कारोबार में विवेक का प्रयोग लाभ का प्रतिशत बढ़ाएगा। धार्मिक आस्था में वृद्धि होगी।


मीन राशिफल / Pisces Horoscope Today: कोई आपके निजी जीवन में विघ्न उत्पन करने की कोशिश कर रहा है, सतर्क रहें। अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहे। शारीरिक कष्ट संभव है। अपने कार्य को पूरा करने के लिए दूसरों से अपेक्षा न करें।

Published on:
28 Dec 2019 10:29 am
Also Read
View All
Aaj Ka Rashifal 24 January: माघ मास का खास शनिवार, मेष, वृषभ और कर्क राशि वालों के लिए धन लाभ के प्रबल योग

Weekly Tarot Rashifal 25 To 31 January 2026: टैरो कार्ड भविष्यवाणी: इन राशिवालों के लिए आने वाला सप्ताह लेकर आएगा खुशियों की सौगात, यहां जानिए तुला से लेकर मीन तक साप्ताहिक टैरो राशिफल

टैरो राशिफल 24 जनवरी 2026: शनि देव की कृपा से मेष, वृषभ, मिथुन सहित इन 5 राशियों को मिलेगा धन लाभ और गुडलक

Weekly Tarot Rashifal 25 To 31 January 2026: टैरो कार्ड भविष्यवाणी: टैरो कार्ड के हिसाब जानिए कैसा रहेगा मेष से लेकर कन्या राशिवालों के लिए कैसा रहेगा आने वाला सप्ताह

Ketu Nakshatra Parivartan 2026: 25 जनवरी को केतु करेंगे अपना नक्षत्र परिवर्तन, इन राशियों को रहना होगा सतर्क

अगली खबर