राशिफल

Rashifal 31 August 2021 : देवसेनापति करें इन राशियों के कर्मों का हिसाब, जानें कैसा रहेगा आपका मंगलवार?

31 अगस्त को क्या कहते हैं आपके ग्रह

भोपालAug 30, 2021 / 05:33 pm

दीपेश तिवारी

Daily horoscope

रहों में लगातार हो रहे परिवर्तनों का असर हर किसी पर होने के चलते हर रोज लोगों की स्थिति में बदलाव देखने को मिलता है, ऐसे में जहां कल किसी राशि का दिन शुभ था तो आज किसी ओर राशि के लिए विशेष दिन हो सकता है।

ज्योतिष के जानकारों के अनुसार भी ग्रहों में हो रहे परिवर्तनों का असर हर रोज सभी 12 राशियों पर होता है। इसी के कारण हर दिन प्रत्येक राशि का फलादेश बदल जाता है। और हर दिन ग्रहों की स्थिति के आधार पर आने वाला फलादेश ही दैनिक राशिफल कहलाता है।

आइये समझते हैं कि ज्योतिष चंदन श्यामनारायण व्यास के मुताबिक मंगलवार tuesday, 31 अगस्त 2021 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा?

IMAGE CREDIT: patrika
Aries Daily Horoscope 31 August 2021 आज का मेष राशिफल
कार्यस्थल पर अधिकारियों से मतभेद संभव। सुख सुविधा के सामान में धन खर्च होगा। परिजनों का सहयोग मिलेगा।आपसी संबंधों में मधुरता आएगी। न्याय पक्ष मजबूत होगा।
Taurus Daily Horoscope 31 August 2021 आज का वृषभ राशिफल
मित्रों से विवाद की स्थिति निर्मित होने की संभावना के बीच परिणय चर्चाओं में सफलता मिलेगी। नौकरी पेशा लोगों के लिए स्थानांतरण के योग बन रहे हैं। पारिवारिक यात्रा के योग हैं। व्यस्तता के चलते जरुरी कार्य बाधित होंगे। आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ेगा।
Read more – Rain Astrology: जल्द ही जोरदार बारिश के योग

Gemini Daily Horoscope 31 August 2021 आज का मिथुन राशिफल
विरोधी सक्रीय होंगे। योजना के अनुरूप कार्य न होने से मन खिन्न रहेगा। वाहन मशीनरी का प्रयोग सावधानी से करें।आत्मविश्वास की कमी के चलते गलत फैसले ले सकते हैं।
Cancer Daily Horoscope 31 August 2021 आज का कर्क राशिफल
नई ऊर्जा के साथ दिन की शुरुआत होगी। घरेलु काम काज के चलते व्यस्त रहेंगे। कार्य स्थल पर कर्मचारियों की समस्या बनी रहेगी। भूमि भवन में निवेश कर सकते हैं। यात्रा टालें।
Read more – September 2021 Rashi Parivartan- सितंबर 2021 में कौन-कौन से ग्रह बदल रहे हैं अपनी राशि

Mangaldev
IMAGE CREDIT: patrika
Leo Daily Horoscope 31 August 2021 आज का सिंह राशिफल
स्वास्थ पर ध्यान दें। आपके जिद्दी रवैये के कारण आपसी संबंधो में कटुता आएगी। व्यर्थ के कार्यों में रुचि बढेगी। बुरी संगत छोड़ दें। नौकरी की तलाश में भटकना पड़ सकता है। समय के साथ सब ठीक हो जाएगा।
Virgo Daily Horoscope 31 August 2021 आज का कन्या राशिफल
व्यापार विस्तार के लिए धन एकत्र करने में लगे रहेंगे। विवाह योग्य जातको के लिए समय श्रेष्ठ है। अतिथियों का आगमन दिनचर्या मेंब दलाव करेगा। नए वस्त्र आभूषण की प्राप्ति संभव है।
Libra Daily Horoscope 31 August 2021 आज का तुला राशिफल
कई दिनों से रुके कार्यों में गति आएगी। पारिवारिक विवादों के चलते चिंतित रहेंगे। अपने विचारों को शुद्ध रखें।व्यापारिक यात्रा हो सकती है। सामाजिक कार्यों में सम्मिलित होंगे।
Scorpio Daily Horoscope 31 August 2021 आज का वृश्चिक राशिफल
भाग्य के भरोसे न बैठें, कर्म करें। व्यापारिक लाभ होगा। पारिवारिक वातावारण अनुकूल रहेगा। स्वास्थ पर ध्यान दें।संत दर्शन संभव। धर्म कर्म में आस्था बढेगी।
Read more – Weekly Horoscope: (30 अगस्त से 05 सितंबर 2021): मेष राशि से मीन राशि वालों तक के लिए इस सप्ताह के सितारे

Weekly Rashifal
IMAGE CREDIT: patrika
Sagittarius Daily Horoscope 31 August 2021 आज का धनु राशिफल
आज का दिन आपके लिए शुभ है। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। विवादों को टालें। पूंजी निवेश से लाभ होगा। पुराने मित्रों से भेट होगी। जीवनसाथी के स्वास्थ की चिंता रहेगी।
Read more – Monthly Horoscope 2021: सितंबर के महीने में इन राशिवालों की चमकेगी किस्मत, जानें कैसा रहेगा आपके लिए ये माह?

Capricorn Daily Horoscope 31 August 2021 आज का मकर राशिफल
पुराने मामले सुलझ सकते हैं। अचानक धन लाभ संभव। व्यापार विस्तार की योजना टालें। परिवार में संपत्ति को लेकर विवाद सम्भव। आप के अपने आपको धोखा दे सकते हैं, सतर्क रहे।
Aquarius Daily Horoscope 31 August 2021 आज का कुंभ राशिफल
मानसिक शांति मिलेगी। कार्यस्थल पर बदलाव हो सकता है। व्यापारिक उन्नति मिलेगी। विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात मन प्रसन्न करेगी। संतान का सुख मिलेगा। माता पिता के स्वास्थ में लाभ होगा। स्वयं पर विश्वास करें औरो की देखा देखी न करें।
Pisces Daily Horoscope 31 August 2021 आज का मीन राशिफल
कई दिनों से रुके कार्यो में गति आएगी। विवाह योग्य जातकों के लिए समय अनुकूल है। हर किसी को अपने मन की बात न बताए, नुकसान हो सकता है। मकान सम्बन्धित समस्या का समाधान होगा।अधिकारी वर्ग के लिए समय मिश्रित फलदाई है।
Read more – Janmashtami 2021: श्रीकृष्ण का कैसे पड़ा लड्डू गोपाल नाम, जानें ये दिलचस्प कथा

Read more – shri krishna janmashtami 2021: जन्मभूमि मथुरा से लेकर द्वारिका तक जश्न का माहौल

संबंधित विषय:

Home / Astrology and Spirituality / Horoscope / Rashifal 31 August 2021 : देवसेनापति करें इन राशियों के कर्मों का हिसाब, जानें कैसा रहेगा आपका मंगलवार?

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.