scriptआपकी राशि कन्या है तो फरवरी में मिलेगा ऐसा आशीर्वाद, खुशियों से भर जाएगी झोली | Rashi Parivartan Monthly Virgo Horoscope February 2024 bag will be filled with happiness | Patrika News
राशिफल

आपकी राशि कन्या है तो फरवरी में मिलेगा ऐसा आशीर्वाद, खुशियों से भर जाएगी झोली

Rashi Parivartan फरवरी में बुध के राशि परिवर्तन के बाद मंगल, शुक्र और सूर्य का राशि परिवर्तन होना है। इसी के साथ शनि भी अस्त होंगे, इन सबका सभी राशियों पर गंभीर असर पड़ेगा। लेकिन कन्या राशि वालों को इसका नफा होगा या नुकसान जानने के लिए पढ़ें मासिक कन्या राशिफल फरवरी 2024

Feb 01, 2024 / 10:08 pm

Pravin Pandey

kanya_rashifal.jpg

फरवरी मासिक राशिफल कन्या 2024

नौकरी में पदोन्नति के योग
जो लोग नौकरी कर रहे हैं, उन्हें फरवरी में पदोन्नति मिल सकती है। गूढ़ विषयों की जानकारी में कन्या राशि वाले इस महीने सक्रिय रहेंगे। आपकी आय में अच्छी खासी वृद्धि होगी। ससुराल पक्ष से शुभ समाचार प्राप्त होगा। व्यापारिक लेन-देन में आपको काफी अच्छा लाभ हो सकता है। इन्श्योरेंस पॉलिसी में धन निवेश कर सकते हैं।

प्रेम विवाह को परिवार से ग्रीन सिग्नल
पारिवारिक जीवन में खुशहाली रहेगी। परिवार में सौहार्द्रपूर्ण वातावरण रहेगा। पूर्व नियोजित कार्यों को बड़ी आसानी से पूरा कर लेंगे। सरकार से संबंधित कार्यों में अच्छी सफलता मिलेगी। वरिष्ठ लोगों के सुझावों को गंभीरता से लें। प्रेम विवाह के लिए परिवार की सहमति मिल सकती है।

इस काम में रहें सावधान
फरवरी के शुरुआत में आप नया मकान खरीदना चाह रहे हैं तो थोड़ी सावधानी रखें। जीवनसाथी की आर्थिक जरूरतों को महत्व अवश्य दें। कन्या राशि की महिलाओं को अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए। संतान के व्यवहार को लेकर थोड़ा चिंता हो सकती है।

फरवरी के दूसरे सप्ताह में प्रेम संबंधों को लेकर थोड़ी समस्या हो सकती है। त्वचा संबंधी रोग आपको परेशान कर सकते हैं। झूठ बोलने से आपको बचना चाहिए। बुरे लोगों की संगत को त्यागें। क्रोध और अनावश्यक खर्चों से आपको बचना चाहिए।

Hindi News/ Astrology and Spirituality / Horoscope / आपकी राशि कन्या है तो फरवरी में मिलेगा ऐसा आशीर्वाद, खुशियों से भर जाएगी झोली

ट्रेंडिंग वीडियो