script5 February Ka Rashifal: मेष, वृष समेत पांच राशि वालों को बंपर लाभ, पढ़ें आज का राशिफल | Rashifal 5 February five zodiac signs Aries Taurus will get bumper benefits read today's horoscope | Patrika News
राशिफल

5 February Ka Rashifal: मेष, वृष समेत पांच राशि वालों को बंपर लाभ, पढ़ें आज का राशिफल

Rashifal 5 February 5 फरवरी को पांच राशियों के लिए बेहद शुभ दिन है। नये सप्ताह के पहले दिन राशि चक्र की पांच राशियों के लिए बंपर लाभ के योग बन रहे हैं, बाकी लोगों का भाग्य साथ देगा या नहीं जानने के लिए पढ़ें सोमवार आज का राशिफल..

Feb 04, 2024 / 05:20 pm

Pravin Pandey

rashifal_1.jpg

आज का राशिफल 5 फरवरी सोमवार 2024

मेष राशि
आलस त्यागें और काम के प्रति सजग रहें। आप की दिनचर्या में बदलाव आएगा। लाभदायक समाचार मिलेंगे। व्यापारिक कार्य के विस्तार की योजना बनेगी। आवास संबंधी समस्या का समाधान आज संभव है।


वृष राशि
बोलें कम और काम ज्यादा करें। लंबे समय से चली आ रही चिंता आज समाप्त हो सकती है। स्थायी संपत्ति का लाभ होगा। व्यापार के कार्य से बाहर जाना पड़ सकता है। जीवनसाथी से संबंधों में मजबूती आएगी।

मिथुन राशि
कम समय में कार्य पूरे होंगे। आज भोग-विलास में रूचि बढ़ेगी। सामाजिक और राजकीय सम्मान में बढ़ोतरी होगी। अधूरे काम समय पर सफल होने से उत्साह बढ़ेगा।


कर्क राशि
अनजाने में हुई गलती से पछतावा होगा। वाहन का प्रयोग सावधानी से करें। आज व्यापार अच्छा रहेगा। मांगलिक कार्यो में मित्रों की मदद मिलेगी। वाणी पर संयम आवश्यक है।

सिंह राशि
आपके क्रियाकलापों से समाज में आपके कामों को सम्मान मिलेगा। आर्थिक मनोबल बढ़ेगा। आज भागदौड़ अधिक रहेगी, अधिक परिश्रम के बाद सफलता मिलेगी।


कन्या राशि
छोटी छोटी बातों पर क्रोध न करें, पारिवारिक सुख, संतोष बढ़ेगा। आज उपहार मिलने के योग हैं। व्यापार-व्यवसाय में लाभ बढ़ेगा। खर्चों में कमी करें। संतान से कष्ट रहेगा।
ये भी पढ़ेंः मूलांक 3 को ट्रेडिंग में फायदा, मूलांक 5 के लिए निवेश का परफेक्ट समय, बाकी का जानें हाल


तुला राशि
दिन की शुरुआत अधिक परिश्रम से होगी। आपकी मेहनत से आपका सामाजिक क्षेत्र बढ़ेगा। व्यवसाय में लाभदायक सौदे होंगे। विपरीत परिस्थितियों का सफलता से सामना कर सकेंगे।

वृश्चिक राशि
आज जीवनसाथी से मतभेद हो सकते हैं। अचानक यात्रा के योग बनेंगे। आर्थिक निवेश के अच्छे फल मिलेंगे। आमदनी में वृद्धि होगी। नौकरी में बदलाव हो सकता है।


धनु राशि
लंबे समय से अटके आवास संबंधित मामले आज पूरे हो सकेंगे। प्रसिद्धि और सम्मान में वृद्धि होगी। संतान के विवाह संबंध की समस्या रह सकती है। अपने बल पर आप सही निर्णय लेने में सक्षम होंगे।

मकर राशि
मानसिक चिंता बढ़ेगी। व्यापार में कर्मचारियों पर अधिक विश्वास न करें, समझदारी से कार्य करें। आर्थिक स्थिति मध्यम रहेगी। अपने व्यसनों पर नियंत्रण रखें।


कुंभ राशि
अपने कर्म के प्रति पूर्ण समर्पण और उत्साह रखने के कारण आप की कीर्ति बढ़ेगी। नौकरी में अधीनस्थों का सहयोग मिलेगा। आजीविका में नवीन प्रस्ताव मिल सकते हैं। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा।

मीन राशि
आपकी कार्यकुशलता से लोग प्रभावित होंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। व्यापार विस्तार के लिए धन एकत्रित करने में लगे रहेंगे। विदेश जाने के योग बन रहे हैं।

Hindi News/ Astrology and Spirituality / Horoscope / 5 February Ka Rashifal: मेष, वृष समेत पांच राशि वालों को बंपर लाभ, पढ़ें आज का राशिफल

ट्रेंडिंग वीडियो