scriptAaj Ka Rashifal – Horoscope Today 25 June 2021: आषाढ़ मास के पहले दिन आज किन राशियों का साथ देगा भाग्य, जानें कैसे रहेगा आपका शुक्रवार? | Today Horoscope 25 June 2021 aaj ka rashifal daily astrology | Patrika News
राशिफल

Aaj Ka Rashifal – Horoscope Today 25 June 2021: आषाढ़ मास के पहले दिन आज किन राशियों का साथ देगा भाग्य, जानें कैसे रहेगा आपका शुक्रवार?

: Daily Horoscope: आज प्रतिपदा तिथि 08:59 PM तक उसके बाद द्वितीया…: आज देवी माता लक्ष्मी की पूजा का विशेष दिन…

भोपालJun 24, 2021 / 05:23 pm

दीपेश तिवारी

25 june 2021 rashifal

25 june 2021 horoscope

किसी भी व्यक्ति की राशि उसकी कुंडली में मौजूद चंद्र की स्थिति पर निर्भर करती है। ऐसे में हर दिन का राशिफल भी सभी 9 ग्रहों के मंत्री चंद्र की गणना पर ही निर्भर करता है। दरअसल दैनिक राशिफल निकालते समय सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है।

तो चलिए जानते हैं कि ज्योतिष चंदन श्यामनारायण व्यास के अनुसार आज शुक्रवार friday, 25 जून 2021 के दिन आपका राशिफल क्या कहता है…


Read more – आने वाले अच्छे समय के खास संकेतों को ऐसे पहचानें, ये है भगवान का इशारा!

gods signal

 

नौकरी में स्थान परिवर्तन की संभावना के बीच मित्रों के साथ समय व्यतीत होगा। पारिवारिक माहौल सामान्य रहेगा। लेकिन, भविष्य के प्रति चिंतित रहेंगे। मन में बुरे विचारों को न आने दें। आप नकारात्मक सोच के कारण ही पीछे हैं।

आय के नए स्त्रोत स्थापित होंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। धार्मिक कार्यों में धन लगेगा। कार्य स्थल पर सहकर्मियों से मन मुटाव संभव। अपने कर्मचारियों के कारण परेशान होंगे।

व्यवसाय में उन्नति के बीच स्वास्थ में सुधार होगा। आज भूमि भवन सम्बंधित मामले पक्ष में हल होंगे। साथ ही प्रशासन से जुड़े कार्य सहज हो जाएंगे। अपने आगामी भविष्य को ले कर चिंतित रहेगे। मन में कई विचार आएंगे। यात्रा संभव।

विवाह योग्य जातकों के लिए समय उपयुक्त है। कारोबार विस्तार करने का मन होगा। वाहन सुख की प्राप्ति संभव है। अपनी संतान से विवाद हो सकता है। आजीविका को ले कर आप चिंतित है।

Read more – शुक्र का कर्क में प्रवेश, जानें किसे देगा लाभ और किसे होगा नुक्सान

shukra rashi parivartan

 

अपने वाक् चातुर्य से अधिकारियों को प्रभावित करेंगे। सुख सुविधा की वस्तुओं पर धन खर्च होगा। आप की उन्नति से विरोधी नाखुश होंगे, सतर्क रहना होगा।

आर्थिक मामले आज पक्ष में हल होंगे। राजनीति से जुड़े लोग सम्मान प्राप्त करेंगे।अपनों से संबंधों में मजबूती आएगी। मित्रों के सहयोग से कोई जरूरी कार्य होगा। आलस की अधिकता से कार्य में रूचि नहीं रहेगी।

किसी व्यक्ति का जीवन में प्रवेश के आपके तौर तरीके बदल देगा। आकस्मिक धन लाभ होगा। विरोधी आप को नीचा दिखाने के हर संभव प्रयास करेंगे।

जरूरत से ज्यदा किसी घनिष्ठता संबंधो को कमजोर कर देगी। आप हिम्मत बनाए रखें। उधार दिया पैसा न आने से मुश्किलें बढ़ेगी। जल्द ही आप क्रोध से भर जाते हैं। व्यवसाय स्थल पर विवाद हो सकता है।

समय के साथ स्वयं को भी बदलते हुए व्यवहार में नम्रता लाएं। कारोबार विस्तार के लिए धन एकत्रित करने में लगे रहेंगे। भूमि संबंधित विवाद के चलते चिंता रहेगी।

Read more – कब तक थमेगी कोरोना की रफ्तार? अभी और तबाही बाकि या खत्म होगा डर

corona

 

मित्रों के साथ यात्रा आनंदप्रद के साथ ही अपने विवेक से हर कार्य सफल कर लेंगे। आजीविका के लिए भटकना पड़ेगा। किसी विशेष व्यक्ति से संबंध बनेंगे। माता पिता के स्वास्थ में सुधार होगा।

भवन परिवर्तन के योग के बीच आज वाहन का प्रयोग सावधानी से करें। व्यवसाय में नई योजना लाभदायक रहेगी। जीवन साथी का साथ आप को आगे बढ़ने में मदद करेगा। संतान के विवाह सम्बंधित समस्या से परेशान रहेंगे।

राजनीति से जुड़े लोगों को पद मिल सकता है। परिजनों की सहायता करनी होगी। आजीविका के स्त्रोत में वृद्धि होगी। अपनों से धोखा मिलेगा। पिता के साथ ताल मेल स्थापित न होने से तनाव हो सकता है।

Home / Astrology and Spirituality / Horoscope / Aaj Ka Rashifal – Horoscope Today 25 June 2021: आषाढ़ मास के पहले दिन आज किन राशियों का साथ देगा भाग्य, जानें कैसे रहेगा आपका शुक्रवार?

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो