scriptAaj Ka Rashifal – Horoscope Today 30 April 2021: देवी मां लक्ष्मी आज किसकी बदलेंगी किस्मत, जानें कैसे रहेगा आपका शुक्रवार? | Today Horoscope 30 April 2021 aaj ka rashifal daily astrology | Patrika News
राशिफल

Aaj Ka Rashifal – Horoscope Today 30 April 2021: देवी मां लक्ष्मी आज किसकी बदलेंगी किस्मत, जानें कैसे रहेगा आपका शुक्रवार?

Daily Horoscope: आज चतुर्थी तिथि 07:09 PM तक उसके बाद पंचमी…

Apr 29, 2021 / 06:29 pm

दीपेश तिवारी

30 april 2021 Rashifal

30 april 2021 horoscope

किसी भी व्यक्ति की राशि उसकी कुंडली में मौजूद चंद्र की स्थिति पर निर्भर करती है। ऐसे में हर दिन का राशिफल भी सभी 9 ग्रहों के मंत्री चंद्र की गणना पर ही निर्भर करता है। दरअसल दैनिक राशिफल निकालते समय सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है।
तो चलिए जानते हैं कि ज्योतिष चंदन श्यामनारायण व्यास के अनुसार आज शुक्रवार, 30 अप्रैल 2021 के दिन आपका राशिफल क्या कहता है…


Read more – हर माला का होता है अपना असर: जानें किस माला से करें किस देव का जाप
https://www.patrika.com/religion-news/mala-jaap-vidhi-in-hindu-religion-6754571/
– आज का 30 April 2021 मेष राशिफल (Aries Daily Horoscope)
दिन की शुरुआत में रुक-रुक कर कार्य होंगे। यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। माता पिता के स्वास्थ का ध्यान रखें। नेत्र पीड़ा संभव है। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी।

– आज का 30 April 2021 वृषभ राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
जोखिम भरे कार्य टालें। वाहन, मशीनरी व अग्नि आदि के प्रयोग में सावधानी रखें। किसी कार्यक्रम की रुपरेखा बनेगी। संतान के विवाह मामलों में जल्दबाजी न करें, गलत निर्णय जीवन बदल सकता है।

– आज का 30 April 2021 मिथुन राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
मांगलिक कार्य की बाधा दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। राजनैतिक मामलों में आपका विरोध होगा।
जीवन साथी के साथ विवाद सम्भव है। गृहस्थी के मामले आपसी सहमति से हल होंगे।

– आज का 30 April 2021 कर्क राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
अपनी निर्णय शक्ति मजबूत बनाएं, निर्णय पर टिक कर नहीं रहने के कारण ही आप पिछड़ रहे हैं। अस्वस्थता रह सकती है। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे।

Read more – corona pandemic in india : चार धाम यात्रा पर रोक, जल्द सरकार कराएगी ऑनलाइन दर्शन की व्यवस्था!

https://www.patrika.com/pilgrimage-trips/char-dham-closed-govt-will-soon-make-arrangements-for-online-darshan-6822932/
– आज का 30 April 2021 सिंह राशिफल (Leo Daily Horoscope)
दूसरों की मजबूरी को समझें और सहयोग करें। नए कारोबार के बारे में पूरी जानकारी ले कर ही निवेश करें।
पिता से मतभेद समाप्त होंगे। परिवार में आ रहे समारोह की तैयारी में लगे रहेंगे।

– आज का 30 April 2021 कन्या राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
कोई चौंकाने वाले समाचार मिल सकते हैं। मनचाही नौकरी के लिए प्रयास अधिक करना पड़ सकता है। दूसरों से अपेक्षा न करें। पहनावे में गुलाबी रंग का प्रयोग ज्यादा करें काम बनेंगे।

– आज का 30 April 2021 तुला राशिफल (Libra Daily Horoscope)
व्यापार में परिश्रम अधिक और लाभ कम होगा। विरोधी सक्रिय रहेंगे जो आप के बने बनाए कार्य बिगाड़ सकते हैं। सूझबुझ से धनलाभ होगा। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। निवेश व नौकरी लाभदायक रहेंगे।प्रेम प्रसंग सफल होंगे।

– आज का 30 April 2021 वृश्चिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
सफलता से आत्मसम्मान बढ़ेगा। तेल तिलहन में निवेश से लाभ होगा। कार्यस्थल पर प्रसन्नता रहेगी।
परिवारिक कार्यों में भागदौड़ रहेगी। संतान के कारण चिंता तथा तनाव रहेंगे।

– आज का 30 April 2021 धनु राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। पुराने आर्थिक मामले सुलझ सकते है। छोटी मानसिकता को खुद से दूर करें। आप जो सोचते हैं वह करते नहीं। पहले अपने आप को व्यवस्थित करें।

Read more – Rashi Parivartan May 2021: बुध जा रहे हैं वृषभ राशि में, जानिये आप पर असर और किनका बदलेगा भाग्य

https://www.patrika.com/religion-and-spirituality/budh-ka-rashi-parivartan-2021-in-taurus-and-effects-on-12-zodiac-signs-6822667/
– आज का 30 April 2021 मकर राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
व्यय वृद्धि से तनाव रहेगा। उचित होगा अकारण झंझटों से दूर रहें। चोट व दुर्घटनादि से हानि संभव है।अध्ययन में अवरोध आ सकता है। अपनी चिंता के कारण आप दूसरों पर अपना क्रोध न निकालें।

– आज का 30 April 2021 कुंभ राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
दिन अनुभव पूर्ण रहेगा। जीवनसाथी से मतभेद की संभावना के बीच बकाया वसूली होगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। फालतू खर्च होगा, नए मित्र बनेंगे।पुराने विवाद दोबारा सामने आ सकते हैं।

– आज का 30 April 2021 मीन राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
अपने आप को सही साबित करने में बड़ी मेहनत करनी होगी। कार्यप्रणाली में सुधार करना होगा। थकान व अस्वस्थता रहेगी। व्यवसायिक नई योजना लागू होगी। लाभ होगा।

Hindi News/ Astrology and Spirituality / Horoscope / Aaj Ka Rashifal – Horoscope Today 30 April 2021: देवी मां लक्ष्मी आज किसकी बदलेंगी किस्मत, जानें कैसे रहेगा आपका शुक्रवार?

ट्रेंडिंग वीडियो