scriptAaj Ka rashifal 30 December: आज मेष, वृष समेत 8 राशियों पर शनि का आशीर्वाद, जानें किससे हैं नाराज | Today horoscope 30 December Today Saturn blessings on 8 zodiac signs including Aries Taurus aaj ka rashifal | Patrika News
राशिफल

Aaj Ka rashifal 30 December: आज मेष, वृष समेत 8 राशियों पर शनि का आशीर्वाद, जानें किससे हैं नाराज

aaj ka rashifal शनिवार 30 दिसंबर आज का राशिफल के अनुसार आज मेष, वृष समेत 8 राशियों पर शनि का आशीर्वाद है। इनको व्यापार में तरक्की मिलेगी तो पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा तो जाने किन राशियों के लोगों को शनि देव की नाराजगी झेलनी पड़ेगी पढ़ें 30 दिसंबर का दैनिक राशिफल..

Dec 29, 2023 / 06:13 pm

Pravin Pandey

aaj_ka_rashifal.jpg

आज का राशिफल शनिवार 2023

मेष राशि
भूमि भवन के क्रय विक्रय की रूपरेखा बनेगी। माता का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। जीवन साथी के साथ समय व्यतीत होगा जो आनंदमय रहेगा। नए संपर्कों का आज लाभ मिल सकता है। निवेश का सही समय है।

वृषभ राशि
अपनों को दूर होता देख मन उदास रहेगा। किसी भी कार्य को समझ कर करें वो आपकी जिम्मेदारी नहीं बल्कि जीविका है। भाई बहनों से विवाद हो सकता है। मित्रों का साथ मिलेगा। धार्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं।

मिथुन राशि
आपसी संबंधों के कारण समझौता करना होगा। कानूनी मामलों में उलझ सकते हैं। निराशा की समाप्ति होगी पर अभी समय है। आर्थिक मामले सुलझेंगे। कारोबार में नई तकनीक का लाभ मिलेगा।


कर्क राशि
प्रियजन से भेंट होगी। कार्यस्थल पर आप का महत्व बढ़ेगा। आवास निवास की समस्या का हल होगा। विदेश में अध्ययन करने के योग बन रहे हैं। लोन संबंधी मामले निपटेंगे, वाहन सुख संभव है।

सिंह राशि
आप किसी का अच्छा करने जाते हो और आप बुरे बन जाते हो। आप क्यों दूसरे के विवादों मे दखल देते हो। मानसिक तनाव के चलते क्रोधी स्वभाव होगा। आकस्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं, धन लाभ संभव है।

कन्या राशि
करियर में बेहतर प्रस्ताव मिलेंगे। नौकरी संबंधी समस्या का हल हो सकता है। अपने सहकर्मियों से विवाद की स्थिति बनेगी। आपके अपने आपका विरोध कर सकते हैं। झूठे आरोप से बचें।


तुला राशि
शारीरिक कष्ट रहेगा, प्रियजन से मुलाकात होगी। संतान सुख की प्राप्ति होगी। पिता के साथ समय व्यतीत होगा और महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होगी। वाहन का सुख आज मिल सकता है।
ये भी पढ़ेंः Masik Kanya Rashifal 2024: कन्या राशि वालों के व्यापार में आएगा उतार चढ़ाव, पढ़ें मासिक कन्या राशिफल जनवरी


वृश्चिक राशि
लंबे समय से चले आ रहे विवाद आज सुलझ सकते हैं। नई जिम्मेदारी मिलेगी। विरोधी आपका खुल कर विरोध करेंगे। आय के नए स्रोत स्थापित होंगे। नए मित्र बनेंगे। आपके कार्यों की आलोचना होगी।

धनु राशि
धीमी शुरुआत के बावजूद कार्यों में सफलता मिलेगी। व्यापार में विस्तार होगा, जीवन में धोखे आसानी से मिल जाते हैं पर मौके नहीं मिलते समय का भरपूर लाभ लें। समय उत्तम है।


मकर राशि
दिन की शुरुआत धीमी गति के साथ होगी। स्वास्थ्य में कमी आ सकती है। समय की सार्थकता महसूस होगी। व्यापार विस्तार में पैसा लगाना पड़ सकता है। पारिवारिक संपत्ति का विवाद उभर सकता है। आकस्मिक धन लाभ के योग बन रहे।

कुंभ राशि
दिन की शुरुआत में ही जीवनसाथी के साथ विवाद संभव है। शांति से समय व्यतीत करें। छोटी सी बात बड़ा रूप ले सकती है। आर्थिक लाभ से रूके कार्य पूरे होंगे।


मीन राशि
कार्यस्थल पर अधिकारियों से मतभेद संभव है। सुख सुविधा के सामान में धन खर्च होगा। पारिवारिक जनों का सहयोग मिलेगा। आपसी संबंधनों में मधुरता आएगी। न्याय पक्ष मजबूत होगा।

Hindi News/ Astrology and Spirituality / Horoscope / Aaj Ka rashifal 30 December: आज मेष, वृष समेत 8 राशियों पर शनि का आशीर्वाद, जानें किससे हैं नाराज

ट्रेंडिंग वीडियो