गुरू रहेगा कर्क राशि में, जानिए कैसा रहेगा आपका भाग्य
इस बार जानकी नवमी पर चंद्रमा के स्वराशि व बृहस्पति के कर्क राशि में रहने से शुभ
संयोग बनेगा, जानिए कैसा रहेगा आपका
भाग्य
Weekly Horoscope Prediction in Hindi
ज्योतिषाचार्य पंडित चंद्रमोहन दाधीच के अनुसार इस बार जानकी नवमी (वैशाख शुक्ल नवमी) पर चंद्रमा के स्वराशि व बृहस्पति के कर्क राशि में रहने से शुभ संयोग बनेगा। इसका सभी राशियों पर अनुकूल प्रभाव पड़ेगा। जानिए आपके भाग्य पर कैसा रहेगा इसका असर और कैसा बीतेगा आपका सप्ताह
मेष Aries (चू, च, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ): ग्रह गोचर मानसिक श्रम करवाएंगे क्योंकि जैसा आप कार्य चाह रहे हैं उसमें असंतुष्टि का अनुभव हो रहा है। मुख्य कारण गुरू का प्रभाव है जो आपकी राशि पर मिश्रित प्रभाव डाल रहा है। हालांकि शनि का ढैया वक्रीय है जो काम बनाने के साथ ही मानसिक अशांति भी दे रहा है। गुरू, शुक्र, शनि में विशेष परिवर्तन संभव है।
अनुकूल सलाह : कार्य के प्रति स्वाभाविक प्रकृति को स्थान देना सही रहेगा।
वृष Taurus (इ, उ, ए, ओ, वा, वि, वू, वे, वो): चंद्रमा का प्रभाव विचारधारा में परिवर्तन करवाएगा। गुरू या शुक्रवार को अपने निर्णय में आप परिवर्तन करेगे। कुछ हद तक यह सही रहेगा किंतु आने वाले समय में इस विषय पर ध्यान देना जरूरी है। अपनी योजनाओं को स्वरूप देने के लिए सहयोग आवश्यक है। व्यावसायिक लाभ प्राप्त होगा।
अनुकूल सलाह : निरंतर प्रयास योजनाओं को मूर्त स्वरूप प्रदान करेगा।
मिथुन Gemini (का, की, कू , घ, ड, छ, के, को, हा): चंद्रमा सहित मंगल, बुध आपके लिए पक्ष का है। कार्यशैली तथा विचारधारा मे परिवर्तन की आवश्यकता दिखाई दे रही है। मंगल, बुध, गुरूवार में विदेशी व्यक्ति के माध्यम से आय के स्त्रोत में वृद्धि के संकेत हैं। ध्यान रखते हुए आगे बढें। महिला वर्ग थोड़ा मानसिक क्लेश दे सकता है किंतु स्थितियां अनुकूल रहेगी।
अनुकूल सलाह : पारिवारिक जिम्मेदारियों का अनुपालन दायरे में करें।
कर्क Cancer (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो): व्यापार के मामले में यह सप्ताह लाभ दे सकता है। महिला वर्ग के लिए यह समय पक्ष में बना हुआ है। परीक्षा में सफल होने की प्रबल संभावना है। गुरू, शुक्र या शनिवार को किसी आत्मीयजन से मुलाकात प्रसन्नता देगी। चिकित्सा से जुड़े लोगों के लिए अपना व्यवसाय बढ़ाने का बेहतरीन समय चल रहा है।
अनुकूल सलाह : रणनीतिक सोच व्यवसाय तथा अर्थलाभ को आगे बढ़ाएगी।
सिंह Leo (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे): कुछ परिस्थितियां आपके अनुकूल तो कुछ प्रतिकूल बन सकती हैं। आपको व्यवहार में परिवर्तन लाना होगा, इसका मुख्य कारण आपकी आर्थिक सफलता है। मंगल, बुध व गुरूवार को कार्य विशेष के होने से मन प्रसन्न रहेगा। हालांकि परिवार के संबंध में विवाह आदि कार्यों से बाहर जाना पड़ सकता है।
अनुकूल सलाह : सहजता अपने व्यवहार में लागू करें लाभ होगा।
कन्या Virgo (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे,पो): चंद्रमा अनुकूलता की स्थिति आपके विचार व व्यवहार में दिखेगी। कुछ लोगों के माध्यम से थोड़ा अवरोध आपको रहेगा किन्तु इस सप्ताह चार दिन आपके पक्ष में रहेगे। संभवतया मंगल, बुध, गुरू व शुक्रवार को आप कोई विशेष निर्णय लेंगे जो भविष्य में सही साबित होगा। किसी भी नए व्यक्ति पर एकदम भरोसा न करे।
अनुकूल सलाह : जब भी कार्य करें एकाग्रता को संयोजित कर के आगे बढ़े।
तुला Libra (रा, री, रू, रे, री, ता, ती, तू, ते): व्यक्ति विशेष के माध्यम से सोमवार अनुकूल दिन बन सकता है। ग्रह का प्रभाव आकर्षण बना रहा है। समय लाभ लेने वाला है, अत: प्रयास करना हितकारी सिद्ध होगा। मंगल, बुध व गुरूवार में सौन्दर्य प्रसाधन पर व्यय होगा। भवन कायोंü में रूचि रहेगी साथ ही किसी रिश्तेदार के यहां आपको प्रमुख भूमिका निभानी पड़ेगी जो एक अलग ही अनुभूति कराएगी।
अनुकूल सलाह : प्रसन्न रहते हुए अपने व्यवहार में कुशलता का प्रभाव दें।
वृश्चिक Scorpio (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू): सप्ताह के प्रथम तीन दिन बेहद अनुकूल हैं। इस कालखंड में अपने कार्यों को अंजाम दे सकते हैं। बुध, गुरू, शुक्रवार को योजनागत परिवर्तन लाभ की स्थिति बना रहे हैं। बौद्धिक तथा शारीरिक श्रम की आवश्यकता है, लाभ मिलेगा। गोचर में यह दीर्घकालिक व्यावसायिक सफलता का योग बना रहा है। प्रयास करते रहें।
अनुकूल सलाह : परिवर्तन का क्रम आगे बढ़ाने में सहायक रहेगा।
धनु Sagittarius (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे): चंद्रमा मिश्रित परिणाम देगा। मानसिक खिन्नता आपको उलझा सकती है, अत: विषयगत सोच बदलना जरूरी है। कार्य क्षेत्र में परिवर्तन आपको आर्थिक लाभ देगा। गुरू, शुक्र, शनिवार को कोई नई योजना आपको उत्साहित रखेगी। एकाग्रता के साथ आगे बढ़ना सही रहेगा। अपने प्रयासों को राजनीतिक आयाम देने की चेष्टा करें।
अनुकूल सलाह : अपने आप को कमजोर न समझें आत्मविश्वासी बनें।
मकर Capricorn (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी): लाभ की स्थिति निरंतर बन रही है। पश्चिम दिशा आपको विशिष्ट लाभ देगी। कार्य की आवश्यकता को भंापकर अपने विचारों को आगे बढ़ाएं। कुछ लोगों द्वारा आर्थिक कष्ट हो सकता है, अत: अपने धन व्यवहार को नियंत्रित करके चलें। शुक्र, शनिवार को सामाजिक लोगों से जुड़े कार्य क्षेत्र आपको नवीनता का अनुभव कराएंगे।
अनुकूल सलाह : व्यावसायिक चिंतन दीर्घ कालिक लाभ के लिए आवश्यक है।
कुंभ Aquarius (गू, गे, गो, सा, सी, सू,से, सो,दा): परिवर्तन का प्रभाव व्यवहार में दिखेगा। संभवतया पुरानी समस्याओं से आप छुटकारा पाना चाह रहे हैं। यह उचित समय है, जब आप अपने नए विचार के साथ आगे बढ़ने में सफल होंगे। प्रयास स्वाभाविक प्रक्रिया है, अत: प्रयास पर ध्यान दें। गुरू, शुक्र, शनिवार में किसी हिल स्टेशन पर जाने की योजना बनेगी।
अनुकूल सलाह : नई सोच कार्य की दिशा व दशा दोनों ही बदल सकती है।
मीन Pisces (दी, दु, थ, दे, दो, चा, ची): कुछ समय के लिए अपने आप को आध्यात्म से जोडें। मानसिक परिवर्तन होगा तथा जीवन जीने का नया अनुभव लाभकारी सिद्ध होगा। बुध, गुरू, शुक्रवार में परिजन के यहां मांगलिक कार्य होगा, जो आपको व्यवहार से अलग नई सोच देगा। अपने स्वभावगत दृष्टिकोण मे परिवर्तन लाभ देगा। लोगों के मध्य छवि का प्रभाव दिखेगा।
अनुकूल सलाह : किसी खास काम को शुरू करने से पहले करीबियों की राय जरूर लें।
Home / Astrology and Spirituality / Horoscope / गुरू रहेगा कर्क राशि में, जानिए कैसा रहेगा आपका भाग्य