scriptदुर्गात्सव : बंगला संस्कृति समाज की मां दुर्गा की स्थापना आज से | durga pooja in hoshangabad | Patrika News
होशंगाबाद

दुर्गात्सव : बंगला संस्कृति समाज की मां दुर्गा की स्थापना आज से

बंगला संस्कृति, सभ्यता और वौद्विक क्षमता विकसित करने होगी पांच दिवसीय पूजा

होशंगाबादOct 03, 2019 / 01:34 pm

poonam soni

दुर्गात्सव : बंगला संस्कृति समाज की मां दुर्गा की स्थापना आज से

दुर्गात्सव : बंगला संस्कृति समाज की मां दुर्गा की स्थापना आज से

होशंगाबाद/शारदीय नवरात्रि की शुरूआत 29 सिंतबर से हो गई है। गुरुवार से बंगाली समुदाय के दुर्गाउत्सव की शुरूआत हो रही है। पांच दिवसीय दूर्गा पूजा के दौरान विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे। श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा उत्सव समिति के चंदन शाह ने बताया कि शाम 5 बजे बोधन पूजा के साथ मां दुर्गा की स्थापना कर देवी का अवाहन किया जाएगा। कलकत्ता के कलाकारों द्वारा दुर्गा प्रतिमा बनाकर तैयार की गई है। उन्होंने बताया कि बंगला संस्कृति, सभ्यता एवं बच्चों के भीतर बौद्धिक क्षमता विकसित करने के लिए नया मंच है। इसकी शुरूआत 1994 में हुई थी। यह महोत्सव का २५वां वर्ष है।
पूजा कार्यक्रम
तिथि- कार्यक्रम- समय
3 अक्टूबर- बोधन पूजा स्थापना- शाम 5 बजे
4 अक्टूबर- महाषष्ठी कल्पारम्भ, कलश यात्रा, दुर्गादेवी आमंत्रण एवं अंधिवास- 9 से 7.30 तक
5 अक्टूबर- महासप्तमी नवपत्रिका प्रवेश एवं विहित पूजा संध्या आरती- सुबह 9.30 से 7.30 तक
6 अक्टूबर- महाअष्टमी- विहित पूजा, संधि पूजा, बलिदान एवं संध्या आरती- सुबह 9.28 से शाम 7.30 तक
7 अक्टूबर- महानवमी विहित पूजा, संध्या आरती- सुबह 9.28 से 7.30 तक
8 अक्टृबर- महादशमी विहित पूजा, सिंदूर दान एवं वरण, प्रतिमा विसर्जन- सुबह 8.30 से शाम 5 बजे तक

Home / Hoshangabad / दुर्गात्सव : बंगला संस्कृति समाज की मां दुर्गा की स्थापना आज से

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो