scriptध्यान दें…नपा से एनओसी लिए बिना किया ऐसा काम तो देना होगा जुर्माना | If you do such work without taking NOC from NAPA, you will have to pay | Patrika News
होशंगाबाद

ध्यान दें…नपा से एनओसी लिए बिना किया ऐसा काम तो देना होगा जुर्माना

नगर पालिका द्वारा बिना एनओसी घर बनाने वालों से की जाएगी वसूली

होशंगाबादJan 17, 2022 / 12:22 am

sandeep nayak

The old woman was expelled from the society, fined 40 lakhs

The old woman was expelled from the society, fined 40 lakhs

इटारसी. बिना एनओसी और एनओसी के मापदंड से हटकर घर व अन्य निर्माण करने वालों के खिलाफ अब नगरपालिका कार्यवाही करने जा रही है। नगरपालिका इसके लिए शहर में मुनादी करा रही है। जिसमें बिना एनओसी घर व अन्य तरह का निर्माण करने वालों को निर्धारित शुल्क जमा करने और विधिवत अनुमतियां लेने के लिए कहा जा रहा है। ऐसा नहीं करने पर उनके खिलाफ वैधानिक कार्यवाही करने की चेतावनी दी गई है। उल्लेखनीय है कि शहर में खाली भूखंडों पर मनमर्जी से प्लाट काटकर कालोनियां बसाई जा रही है। जिसके लिए महत्वपूर्ण कई नियमों तक कि अनदेखी की जा रही है। ऐसे में नगरपालिका को इन बसाहटों में बिजली, पानी और सफाई संबंधी सुविधा मुहैया कराने की जद्दोजहद करनी पड़ती है। खास बात यह भी है कि बिना अनुज्ञा यानी एनओसी के निर्माण होने की वजह कई संपत्तियों का नगरपालिका के पास रिकॉर्ड तक उपलब्ध नहीं है।

यह हो रहा नपा को नुकसान
शहर में नगरपालिका से बिना इजाजत यानी एनओसी लिए बिना घर व अन्य निर्माण करने की वजह से नगरपालिका को एनओसी जारी करने के एवज में मिलने वाली राशि नहीं मिल पा रही है। इसके अलावा संपत्ति के बदले लिए जाने वाले करो में भी बढ़ोतरी नही हो पा रही है। इसी उद्देश्य से अब नगरपालिका ने बिना एनओसी निर्माण करने वालो के खिलाफ कार्यवाही करने के लिए कार्ययोजना बनाई है।

सालाना 6 करोड़ से अधिक का टैक्स
नगरपालिका इटारसी को राजस्व के रूप में हर साल करीब 6 करोड़ रुपये का कर मिलता है। नगरपालिका के मुताबिक शहर में नपा की 1447 कच्ची व पक्की दुकानें हैं। इसके अलावा 11 हजार नल कनेक्शन और 16800 मकानों से संपत्तिकर की वसूली की जाती है। जिनमें कई संपत्तियों का पिछले सालों में विस्तार हो चुका है, लेकिन अब भी ज्यादातर लोग पुराने निर्धारण के मुताबिक ही टैक्स दे रहे हैं।

आधी ही वसूली कर पाती है नगरपालिका
नगरपालिका जलकर, संपत्ति कर सहित अन्य करों का हर साल लगभग आधी राशि ही वसूल कर पाती है। पिछले 3 साल से कोरोना संक्रमण का असर भी कर वसूली पर साफ नजर आया। घर-घर जाकर की जाने वाली वसूली पर भी रोक लगा दी गई थी। जिसकी वजह से करों की वसूली पिछड़ गई थी। नगरपालिका अब कर वसूली के लिए मुस्तैदी से काम मे जुटी हुई है।
इनका कहना है…
जिन लोगों ने भी बिना एनओसी यानी अनुज्ञा के बिना भवन बना लिए हैं, उन्हें पैनल्टी लगाकर अनुज्ञा जारी की जा रही है। इससे जितने भी भवन अभी रिकॉर्ड से बाहर हैं, वे रिकार्ड में दर्ज हो जाएंगी। इससे नपा का राजस्व भी बढ़ेगा। इसके लिए शहर में मुनादी कराई जा रही है।
-रीना सिंह, उपयंत्री नपा इटारसी

Home / Hoshangabad / ध्यान दें…नपा से एनओसी लिए बिना किया ऐसा काम तो देना होगा जुर्माना

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो