scriptनर्मदा परिक्रमा : पूर्व सीएम ने वट वृक्ष को दिया अपना नाम | Narmada Parikrama of ex cm Digvijay | Patrika News
होशंगाबाद

नर्मदा परिक्रमा : पूर्व सीएम ने वट वृक्ष को दिया अपना नाम

रविवार का करवाचौथ के कारण महज डेढ़ किमी. चलेगी पदयात्रा

होशंगाबादOct 07, 2017 / 02:00 pm

harinath dwivedi

Narmada Parikrama of ex cm Digvijay

Narmada Parikrama of ex cm Digvijay

सुहागपुर। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की नर्मदा परिक्रमा यात्रा शनिवार दोपहर लगभग १२.०० बजे ग्राम माझा घाट से होते हुए सुहागपुर ब्लॉक पहुंची।
यहां उन्होंने ने सपत्नीक नर्मदा किनारे स्थित आश्रम राम कुटी में हनुमान जी का पूजन किया व नर्मदा प्रतिमा का पूजन किया। इसके पहले माछा में ग्रामीणों ने कांग्रेसी नेताओं के नेतृत्व में उनका स्वागत किया, प्रशासनिक रूप से भी यात्रा में पूर्व सीएम की सुरक्षा को लेकर व्यापक व्यवस्थाएं की गई हैं। इसके बाद दोपहर ३.०० बजे प्रेस वार्ता का आयोजन किया जाएगा। जिसके बाद वह ग्राम गलचा के लिए रवाना होंगे, यहीं पर यात्रा का रात्रि विश्राम होगा। इसके बाद रविवार को करवाचौथ होने के कारण पदयात्रा महज डेढ़ किमी. ही चलेगी। क्योंकि रविवार को करवाचौथ के दिन पत्नी अमृता भी पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखेंगी।
रोपा दिग्विजय वट वृक्ष
ग्राम मात्रा में पूर्व सीएम सिंह ने राम कुटी आश्रम में एक वटवृक्ष का पौधा रोपा है, जिसे उन्होंने दिग्विजय वट वृक्ष का नाम दिया है। यहां पर ग्रामीणों की ओर से तथा प्रशासनिक रूप से की गई व्यवस्था में कुछ हद तक कमी भी नजर आई है। देखने में आया कि भरी धूप में स्वागत द्वार पर दो छोटे बच्चों को द्वार के ऊपर बैठाया गया था ताकि वे सिंह व उनके साथ शामिल नर्मदा परिक्रमा यात्रियों पर पुष्प वर्षा कर सकें। यह लापरवाही छोटे बच्चों के लिए घातक साबित हो सकती थी।
टेंट में मनेगा पूर्व सीएम दिग्विजय और अमृता का करवाचौथ

पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह और उनकी पत्नी अमृता सिंह का इस बार का करवाचौथ टेंट में मनेगा। दरअसल पूर्व सीएम अपनी पत्नी के साथ इन दिनों नर्मदा परिक्रमा कर रहे हैं। परिक्रमा मार्ग पर रविवार को सिंह और उनकी पत्नी अमृता नर्मदा किनारे भटगांव में पूजन कर व्रत खोलेंगी। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और उनकी पत्नी अमृता यात्रा में रोज 20 किमी. पैदल चल रहे हैं। रविवार को करवाचौथ के दिन पत्नी अमृता भी पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखेंगी। इसलिए इस दिन केवल डेढ़ किमी. की ही परिक्रमा होगी।
आगे का कार्यक्रम
सात अक्टूबर का रात्रि विश्राम ग्राम गलचा में होगा जहां रणवीर सिंह पटेल के नेतृत्व में ग्रामीण सिंह से भेंट करेंगे। इसके बाद आठ अक्टूबर को सुबह आठ बजे ग्राम भटगांव की ओर यात्रा प्रस्थान करेगी। जहां प्रताप सिंह के नेतृत्व में सिंह से ग्रामीण भेंट करेंगे। जानकारी अनुसार आठ अक्टूबर को पूरे दिन भटगांव में सिंह रहेंगे तथा रात्रि विश्राम भी यहीं होगा। सूत्रों के अनुसार उक्त पूरा कार्यक्रम सिंह के स्टाफ की ओर से प्रदेश सरकार को मुहैया कराया जा चुका है तथा आग्रह भी किया गया है कि यदि यात्रा के रास्ते में कहीं शासकीय विश्राम गृह हों, तो सिंह के लिए वे खुलवाए जाएं।

Home / Hoshangabad / नर्मदा परिक्रमा : पूर्व सीएम ने वट वृक्ष को दिया अपना नाम

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो