scriptमछुआरे के जाल में फंसी दो बेशकीमती मछलियां, रातों-रात बन गया लखपति | A Fisherman Caught 2 Rare Fishes, He Become Billionaire | Patrika News
हॉट ऑन वेब

मछुआरे के जाल में फंसी दो बेशकीमती मछलियां, रातों-रात बन गया लखपति

Fisherman Turned Billionaire : यह मछली सव्वा प्रजाति की हैं। ये काफी दुर्लभ होती हैं
हांगकांग में मछली के एयर ब्लैडर की कीमत करीब 2 लाख रुपए तक होती है

Jan 20, 2020 / 09:58 am

Soma Roy

Fisherman Turned Billionaire

Fisherman Turned Billionaire

नई दिल्ली। कहते है भगवान जब भी देते है छप्पर फाड़कर देते हैं। ये बात पाकिस्तान के एक मछुआरे पर एकदम सटीक बैठती है। कराची का रहने वाला एक मछुआरा अरब सागर में मछलियां पकड़ रहा था। तभी उसके जाल में दो बेशकीमती मछलियां (costly fish) फंस गई। इंटरनेशनल मार्केट में उनकी कीमत लाखों में हैं। मछलियों को बेचते ही शख्स रातों-रात लखपति (billionaire) बन गया।
सेकेंड हैंड सूटकेस ने खोली 50 वर्षीय शख्स की किस्मत, अंदर मिले 30 लाख रुपए

मछुआरे (fisherman) ने उन दो मछलियों को करीब दस-दस लाख रुपये में बेचा। वर्ल्ड वाइल्ड लाइफ फंड (डब्ल्यू डब्ल्यू एल एफ) संस्था के मुताबिक इस मछली का साइज डेढ मीटर है। वहीं इसका वजन करीब 30-40 किलोग्राम है। संस्था का कहना है कि इस मछली (fish) का एयर ब्लेडर बहुत खास होता है। यह मछली सव्वा प्रजाति की है। ये काफी दुर्लभ होती है। इसका वैज्ञानिक नाम ‘अरगाइरोसोम्स जापोनिकस’ है।
fish.jpg
एक अन्य संस्था ग्रीनपीस के मुताबिक हांगकांग में मछली के एयर ब्लैडर की कीमत करीब 2 लाख डॉलर होती है। वहीं चीन में इस मछली को शुभ माना जाता है इसलिए वहां इसका इस्तेमाल बतौर करंसी किया जाता है। इस मछली का इस्तेमाल महंगी दवाइयां बनाने में किया जाता है। इसलिए दवा निर्माता कंपनियां इसके लिए मुंहमांगा दाम देते हैं। इस नस्ल की मछलियां ज्यादातर ब्लूचिस्तान और सिंध के समुद्र में पाई जाती हैं।

Home / Hot On Web / मछुआरे के जाल में फंसी दो बेशकीमती मछलियां, रातों-रात बन गया लखपति

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो