scriptअनजान हिंदू लड़के को बचाने के लिए इस शख्स ने तोड़ा अपना रोजा, वजह हैरान करने वाली | assam man breaks ramzan fast for hindu man | Patrika News
हॉट ऑन वेब

अनजान हिंदू लड़के को बचाने के लिए इस शख्स ने तोड़ा अपना रोजा, वजह हैरान करने वाली

इसलिए तोड़ दिया इस शख्स ने रोजा
हिंदू लड़के के लिए किया ये काम
नहीं जानता था इस लड़के को ये शख्स

May 14, 2019 / 11:10 am

Prakash Chand Joshi

assam

अनजान हिंदू लड़के को बचाने के लिए इस शख्स ने तोड़ा अपना रोजा, वजह हैरान करने वाली

नई दिल्ली: भारत में कई धर्मों के लोग रहते हैं। सभी अपने-अपने धर्मों में होने वाले त्योहारों का खूब धूमधाम से मनाते हैं। कभी होली कभी दीपावली , कभी ईद तो कभी मोहरम। वहीं इस महीने मुस्लिम धर्म में रमजान चल रहे हैं, जिसमें लोग रोजे रखते हैं। इसी बीच एक खबर ने हर किसी का दिल जीत लिया है क्योंकि एक मुस्लिम शख्स ने अपना रोजा तोड़ कर एक हिंदू लड़के की जान बचाई है।

वायरल पोस्ट में दावा पीएम मोदी के मेकअप पर खर्च होते हैं 80 लाख रुपये, यहां जाने सच्चाई

मामला असम ( Assam ) का है। यहां के मंगलहोई के पानुल्लाह अहमद ‘टीम ह्यूमैनिटी बल्ड डोनर्स एंड सोशल एक्टिविस्ट इन इंडिया’ नाम के फेसबुक ( Facebook ) पेज के सदस्य हैं। वहीं उनके दोस्त तपिश भगवती को उनका रेफरेंस एक प्राइवेट अस्पताल को दिया था। जहां रंजन गोगोई नाम के शख्स को बल्ड की जरूरत थी क्योंकि उनका ट्यूमर का ऑपरेशन था। अस्पताल से पानुल्लाह को रक्तदान करने के लिए कॉल आया। इसके बाद पानुल्लाह ने बिना सोचे समझे उस शख्स को रक्त दिया। इसके लिए उन्होंने अपना रोजा भी तोड़ दिया।

घोड़ी के ऊपर इस शख्स ने किया नागिन डांस, वीडियो हो गया वायरल

पानुल्लाह और तपिश दोनों ही गुवाहाटी ( Guwahati ) के एक प्राइवेट अस्पताल में काम करते हैं। साथ ही ये दोनों रेग्युलर बल्ड डोनर्स भी हैं। इन दोनों ने पहले रक्तदान के लिए कई लोगों से पता किया, लेकिन जब कोई नहीं मिला तो पानुल्लाह ने ही रक्तदान किया। ऐसे में पानुल्लाह ने एक अलग मिसाल पेश की है। जहां लोग आपस में अपने-अपने धर्मों को लेकर लड़ते झगड़ते हुए नजर आते हैं, तो वहीं पानुल्लाह ने अपना रोजा तोड़कर ये बता दिया कि इंसानियत के आगे कोई धर्म नहीं होता।

Home / Hot On Web / अनजान हिंदू लड़के को बचाने के लिए इस शख्स ने तोड़ा अपना रोजा, वजह हैरान करने वाली

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो