scriptथमने का नाम नहीं ले रहा Corona का प्रकोप , China-Iran के बाद Turkey को पछाड़ आगे निकल जाएगा भारत | Corona outbreak is increasing rapidly in India | Patrika News
हॉट ऑन वेब

थमने का नाम नहीं ले रहा Corona का प्रकोप , China-Iran के बाद Turkey को पछाड़ आगे निकल जाएगा भारत

दुनियाभर में अभी तक कोरोना ( Corona ) के कुल 57 लाख से ज्यादा केस सामने आए हैं। इनमें से अमेरिका में अकेले 17.33 लाख केस हैं। इस लिहाज से देखा जाए तो करीब 30 फीसदी कोविड केस अमेरिका ( America ) में हैं।

नई दिल्लीMay 28, 2020 / 08:30 am

Piyush Jayjan

Coronavirus

Coronavirus

नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस ( coronavirus ) का संक्रमण तेजी के साथ फैलता जा रहा है। लॉकडाउन ( Lockdown ) के बावजूद एक सप्ताह से रोज औसतन 6000 नए केस सामने आ रहे हैं। सरकार ने बुधवार सुबह बताया कि देश में कोविड-19 के कुल 1,51,767 केस हैं।

भारत ( India ) इस आंकड़े के साथ सबसे अधिक केस के मामले में एशिया ( Asia ) में दूसरे नंबर पर था। लेकिन आज जो आंकड़े जारी किए जाएंगे, तब भारत एशिया में नंबर-1 हो जाएगा। यह भारत के लिए गंभीर चिंता का विषय है। दुनियाभर में अभी तक कोरोना के कुल 57 लाख से ज्यादा केस सामने आए हैं। इनमें से अमेरिका में अकेले 17.33 लाख केस हैं।

फ्रांस की आधी आबादी जितना खाना खा सकती है भारत में कोहराम मचाने वाली टिड्डियां

इस लिहाज से देखा जाए तो करीब 30 फीसदी कोविड केस अमेरिका ( America ) में हैं। अमेरिका के बाद ब्राजील दूसरे और रूस तीसरे नंबर पर हैं। ब्राजील में करीब 4 लाख से ज्यादा और रूस में 3.70 लाख से अधिक केस सामने आ चुके हैं। भारत बुधवार सुबह तक सबसे अधिक केस के मामले में 10वें नंबर पर था। आज गुरुवार को उसका नौवें स्थान पर पहुंचना तय है।

 

Worldometers वेबसाइट के मुताबिक बुधवार रात 11 बजे तक भारत ( India ) में कुल केस 1,58,042 हो चुके थे। वहीं तुर्की 1,59,797 केस के साथ नौवें नंबर पर था। तुर्की ( Turkey ) में रोज औसतन रोज 2 हजार वहीं भारत में 6000 केस नए आ रहे हैं।

इस हिसाब से आज तुर्की ( Turkey ) 1.60 लाख के आंकड़े तक पहुंच सकता है। दूसरी ओर, भारत का 1.65 लाख केस तक पहुंचना तय है। Worldometers वेबसाइट के मुताबिक बुधवार रात 11 बजे तक भारत ( India ) में कुल केस 1,58,042 हो चुके थे।

शेर और शेरनी के बीच हुई जोरदार जंग, ‘रानी’ की दहाड़ सुन ‘जंगल का राजा’भी सहमा… देखें Viral Video

भारत में हो चुकी है 4500 से ज्यादा मौतें
दुनिया में सबसे अधिक केस के मामले में पहले आठ नंबर तक यूरोप ( Europe ) और अमेरिकी ( America ) महाद्वीप के देशों का कब्जा है। पहले तीन स्थान पर अमेरिका, ब्राजील और रूस हैं। इसके बाद पांच यूरोपीय देश स्पेन, ब्रिटेन, इटली, फ्रांस और जर्मनी हैं।

 

 

Home / Hot On Web / थमने का नाम नहीं ले रहा Corona का प्रकोप , China-Iran के बाद Turkey को पछाड़ आगे निकल जाएगा भारत

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो