scriptगाय ने दिया विचित्र बछड़े को जन्म, इंसान की तरह दिखता है बच्चा | cow gave birth to a human calf in Argentina | Patrika News
हॉट ऑन वेब

गाय ने दिया विचित्र बछड़े को जन्म, इंसान की तरह दिखता है बच्चा

अर्जेंटीना के एक गांव से चौंकाने वाला मामला सामने आया है।यहां एक किसान की गाय ने एक आदमी के बछड़े को जन्म दिया है।

नई दिल्लीDec 16, 2020 / 09:43 am

Shaitan Prajapat

cow

cow

नई दिल्ली। भगवान की लीला भी अपरंपार है। आज तक उनको कोई भी समझ नहीं पाया है। ऐसा कहते है उनके बिना एक पत्ता भी नहीं हिलता है। कई बार हमें कुछ ऐसा देखने को मिलता है जिसकी किसी को उम्मीद नहीं होती है। आपको कई बार ऐसी खबर पढ़ने को मिली होगी कि जानवर ने इंसान की शक्ल वाले बच्चे को जन्म दिया है। एक ऐसी ही घटना अर्जेटीना से सामने आई है। यहां पर एक गांव में किसान की गाय ने इंसान की तरह दिखने वाले बच्चे को जन्म दिया है। इस बात का पता चलते के बाद इस गांव में कौतूहल बन गया।

यह भी पढ़े :— बेडरूम में पेड़ के साथ गिरा मधुमक्ख्यिों का छत्ता, महिला की हो गई ऐसी हालत, रेस्क्यू टीम ने बचाई जान

इंसान की शक्ल में बछड़ा
एक रिपार्ट के अनुसार, अर्जेटीना के विलाना गांव से यह चौकाने वाली घटना सामने आई है। यहां पर एक किसान की गाय से पैदा हुए बछड़े के पास एक छोटे से आदमी की तरह नाक थी। उसको सिर उठाने के लिए बहुत संघर्ष कर रहा था। हालांकि जन्म के दो घंटे बाद एक विकृत सिर वाले बछड़े की मौत हो गई। इस विकृत सिर वाले बछड़े को देखने के लिए पूरे गांव में मेला सा लगा हुआ है।

विशेषज्ञ ने कही ये बात
स्थानीय आनुवंशिक विशेषज्ञ निकोलस मैगनेगो का कहना है कि बछड़े का जन्म एक दुर्लभ आनुवंशिक उत्परिवर्तन के कारण हो सकता है। उन्होंने कहा कि उत्परिवर्तन डीएनए अनुक्रम में एक उत्परिवर्तन है जो गाय के वंश में स्थानांतरित हो सकता है। ऐसे मामले बहुत कम देखने को मिलते है। सबसे खास बात ऐसे विकृत बच्चे ज्यादा समय के लिए जीवत नहीं रहते है।

यह भी पढ़े :— सांप और मगरमच्छ से खुद को कटवाता है ये शख्स, कमजोर दिलवाले नहीं देखे वीडियो

शिमला और उदयपुर में हुए थे विकृत बछड़े
आपको बता दें कि इस प्रकार के मामले अपने देश से मामले सामने आ चुके हैै। इससे पहले भी शिमला में एक अनोखे बछड़े का जन्म हुआ था। इस बछड़े के दो सिर, चार आंखें और दो मुंह थे। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो खूब वायरल हुआ था। इसके अलावा साल के शुरुआत में राजस्थान के उदयपुर में एक विकृत बछड़ा भी पैदा हुआ था। एकसाथ किसी गाय को दो बछिया का जन्म होना क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

https://www.dailymotion.com/embed/video/x7y35zr

Home / Hot On Web / गाय ने दिया विचित्र बछड़े को जन्म, इंसान की तरह दिखता है बच्चा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो