हमारे जीवन में कई बार ऐसी घटनाओं का सामना करना पड़ता है, जिसके बारे में कभी सपने में भी नहीं सोचा होता है। इन घटनाओं में कई लोग अपंग होते है तो किसी जान भी चली जाती है। जब किसी के साथ ऐसा होता है कि उस समय वह समझ नहीं पाता, उसको क्या करना चाहिए। एक ऐसा ही मामला अमेरिका के अलबामा से सामने आया है। यहां तूफान के कारण एक महिला के घर पर पेड़ गिर गया। जिसके चलते घर के काफी नुकसान हुआ है। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि उस पेड पर मधुमक्खियों का छत्ता भी लगा हुआ था। पेड़ और छत्ता का बड़ा हिस्सा उस महिला के बेडरूम पर आ गिरा। इसके बाद मक्खियों ने उस पर हमला कर दिया।