ये है मामला
दरअसल सोनीपत की निवासी एक बहू ने अपनी 75 वर्षीय सास के साथ धक्का-मुक्की की और उसके साथ मारपीट की। ये बदसलूकी सास की ओर से महज एक रोटी मांगने और उस पर उठे विवाद की वजह से हुई।
इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, हालांकि वीडियो सामने आने के बाद सोनीपत राजलू गढ़ी पुलिस चौकी ने आरोपी बहू मनीषा, उसके भाई हरकेश और मनीषा की मां के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन इस घटना ने रिश्तों को शर्मसार जरूर किया है।