scriptDhanteras 2020: हमेशा खाली रहती है जेब तो करें ये 5 उपाय, होगी धन की बारिश | Dhanteras 2020:Top 5 Upay For Getting Money and Pleasing Maa Laxmi | Patrika News
हॉट ऑन वेब

Dhanteras 2020: हमेशा खाली रहती है जेब तो करें ये 5 उपाय, होगी धन की बारिश

Dhanteras Ke Upay : लाल कपड़े में नारियल रखकर धूप-दीप दिखाने से सकरात्मकता आती है
धनतेरस के दिन कुछ विशेष चीजों की खरीदारी से भी किस्मत बुलंद होती है

Nov 05, 2020 / 05:11 pm

Soma Roy

dhanteras11.jpg

Dhanteras Ke Upay

नई दिल्ली। धनतेरस का पर्व यानी धन का त्योहार। इस दिन गहनों से लेकर बर्तनों तक की खरीदारी की जाती है। माना जाता है कि इस दिन घर में नई चीजें लाने से संपन्नता आएगी। मगर कई लोग हमेशा पैसों की किल्लत से परेशान रहते हैं। उनके पास कभी पैसे नहीं टिकते हैं। ऐसे में आप धनतेरस के दिन कुछ खास उपाय करके इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।
Dhanteras 2020: धनतेरस की शाम 11 बार पढ़ लें ये खास मंत्र, दूर हो जाएगी धन की किल्लत

1.धनतेरस के दिन घर में धनवंतरी भगवान की मूर्ति या तस्वीर लाना शुभ होता है। इसके अलावा कुबेर यंत्र खरीदकर घर लाने से भी तरक्की होती है। इससे घर में हमेशा रुपए-पैसे बने रहते हैं।
2.धनतेरस के दिन आभूषण की खरीदारी शुभ होती है। खासतौर पर सोना और चांदी। इनमें मां लक्ष्मी की पूजा होती है इसलिए धनतेरस के दिन इन्हें खरीदने से घर में कभी पैसों की कमी नहीं होती है।
3.कई लोगों के पास रुपए तो आते हैं, लेकिन उनके पास टिकते नहीं हैं। ऐसे में अपने भाग्य को तेज बनाने के लिए धनतेरस के दिन देवी लक्ष्मी की अष्टधातु की मूर्ति घर लाएं।
वेटिंग लिस्ट पर रेलवे ने लिया बड़ा फैसला, अगर कंफर्म नहीं है टिकट तो जान लें ये जरूरी बात

4.धनतेरस के दिन लाल कपड़े में एक सूखा या जटा नारियल लपेटकर पूजा स्थान पर रखने से भी अच्छा होता है। इसे रोज धूप—दीप दिखाएं ऐसा करने से तरक्की होगी।
5.शंख को हिंदू धर्म में काफी पवित्र माना जाता है। इसलिए धनतेरस के दिन शंख घर में रखने से मां लक्ष्मी का वास होता है। प्रतिदिन पूजन के बाद सुबह और शाम के समय शंख बजाने से नकारात्मकता खत्म होगी।

Home / Hot On Web / Dhanteras 2020: हमेशा खाली रहती है जेब तो करें ये 5 उपाय, होगी धन की बारिश

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो