scriptमहिला की छाती पर उग आया सींग, देखकर डॉक्टर्स भी हैरान | horn grows out of womans chest doctors shocked to see | Patrika News
हॉट ऑन वेब

महिला की छाती पर उग आया सींग, देखकर डॉक्टर्स भी हैरान

दुनिया में मेडिकल जगत में भी अलग-अलग तरह के मामले सामने आते रहते है। हाल ही में एक अनोखा मामला सामने आया है। मलेशिया में एक 63 साल की महिला की छाती पर 5 सेंटीमीटर लंबी सींग निकल आया। डॉक्टर भी महिला की छाती पर सींग देखकर हैरान गए।

नई दिल्लीApr 13, 2022 / 01:05 pm

Shaitan Prajapat

horn grows out of womans chest

horn grows out of womans chest

आज विज्ञान ने बहुत तरक्की कर ली है, हर चीज का इलाज ढूंढ निकालना है। इसके बाद भी हमारे सामने कई ऐसे मामले आते हैं जिनको देखकर डॉक्टर भी चकित रह जाते हैं। हाल ही में एक ऐसा ही मामला सामने आया। एक महिला की छाती पर 5 सेंटीमीटर सींग उगा गए है। यह अजीबोगरीब मामला देखकर डॉक्टर काफी चिंतित और हैरान है। डॉक्टरों की मानें तो ये लाखों में से एक शख्स के साथ होता है और ऐसा दुर्लभ प्रकार के स्किन इंफेक्शन के कारण होता है। फिलहाल डॉक्टरों ने सर्जरी कर महिला के शरीर से इस ‘सींग’ को निकाल दिया है। इस मामले में दुनिया के कई डॉक्टर रिचर्स में जुट गए है। वे सभी जानना चाहते है कि आखिर महिला की छाती पर सींग क्यों उगा।

ब्रेस्ट पर उग आया 5 सेंटीमीटर लंबा सींग
एक रिपोर्ट के अनुसार, मलेशिया में 63 साल की एक महिला बड़ी ही विचित्र बीमारी से पीड़ित है। महिला के ब्रेस्ट पर अचानक से 5 सेंटीमीटर सींग उग गया। महिला के ब्रेस्ट पर दो साल पहले कुछ उभार आने लगा, लेकिन उन्होंने ज्यादा ध्यान नहीं दिया। धीरे-धीरे उसके छाती पर सींग जैसा कुछ बढ़ने लगा। महिला डॉक्टरों के पास पहुंची तो डॉक्टर भी ये देखकर दंग रह गए।

यह भी पढ़ें

16 साल के लड़के की निकल आई ‘पूंछ’, लोगों कहा- हनुमान का अवतार!




दर्द और खुजली होने पर गई डॉक्टर के पास
मलेशिया में रहने वाली इस महिला ने पहले तो ध्यान नहीं दिया। लेकिन फिर धीरे धीरे यह बढ़ने लगा। साथ ही भयानक दर्द और खुजली होने लगी। इस बाद उसको डॉक्टर के पास जाना पड़ा। यह अनोखा मामला देखकर डॉक्टर भी हैरान रह गए। इस दुर्लभ बीमारी के बारे में अब तक मेडिकल साइंस के पास भी बहुत जानकारी नहीं हैं।

यह भी पढ़ें

ब्यूटी के चक्कर में लड़की का जल गया चेहरा, हो गई ऐसी हालत




देखकर डॉक्टर्स भी रह गए सन्न
डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक महिला ने उन्हें बताया कि अचानक ही उसकी छाती पर बाईं तरफ ‘सींग’ जैसा कुछ उगने लगा। इसकी लंबाई 5 सेंटीमीटर तक पहुंच गई। महिला को ज्यादा खुजली होने पर डॉक्टर के पास गई। जांच के बाद पता चला कि ये रहस्यमय सींग कैंसर नहीं है। ये अलग किस्म का हॉर्न है, जो केराटिन, बालों, त्वचा और नाखूनों में मिलने वाले एक प्रोटीन के निर्माण की वजह से बनते हैं। इस तरह का दुर्लभ मामला डॉक्टरों ने अब तक नहीं देखा था।

सर्जरी कर निकाला सींग
डॉक्टर ने सर्जरी कर सींग को निकाल दिया है। अब महिला पूरी तरह से ठीक और अपने घर पहुंच चुकी है। इससे जुड़ा हुई एक स्टडी एनल्स ऑफ मेडिसिन एंड सर्जरी जर्नल में प्रकाशित हुई है। डॉक्टरों के लिए ये केस अनोखा था क्योंकि महिला को इसके अलावा कोई भी त्वचा की बीमारी नहीं थी।

Home / Hot On Web / महिला की छाती पर उग आया सींग, देखकर डॉक्टर्स भी हैरान

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो