scriptयहां 7 से ज्यादा बच्चे पैदा करने पर महिला को मिलता है गोल्ड मेडल, ताउम्र मुफ्त राशन और घर खर्च | kazakhstan women gets gold medal free food for delivering 7 children | Patrika News
हॉट ऑन वेब

यहां 7 से ज्यादा बच्चे पैदा करने पर महिला को मिलता है गोल्ड मेडल, ताउम्र मुफ्त राशन और घर खर्च

जिन घरों में 6 से 7 बच्चे हैं, वहां उम्रभर भत्ता दिया जाता है। जहां 4 बच्चे हैं, वहां बच्चों के 21 साल के होने तक ये भत्ता दिया जाता है। कजाखस्तान में बच्चे पैदा करने पर पुरस्कार देने की प्रथा 1944 से शुरू की गई थी।

Dec 13, 2020 / 01:48 pm

Shaitan Prajapat

 gold medal

gold medal

नई दिल्ली। लगातार बढ़ रही जनसंख्या दुनिया के सामने एक बड़ी चुनौती बनी हुई है। बढ़ती जनसंख्या के कारण कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई देश खास कर चीन में जनसंख्या पर लगाम लगाने के लिए कई सख्त नियम बना रखे है। वहां पर एक से ज्यादा बच्चे पैदा करने पर लोगो को सरकार कई सुविधाओं से वंचित कर दिया जाता है। लेकिन एक देश ऐसा जहां पर महिलाओं को ज्यादा से ज्यादा बच्चे पैदा करने के लिए कहा जाता है। इस देश में जो महिला सात से ज्यादा बच्चे को जन्म देती है तो उसे गोल्ड मेडल दिया जाता हैं। इसके अलावा भी कई सुविधाएं दी जाती है। इसके अलावा भी कई सुविधाएं दी जाती है।

7 से ज्यादा बच्चे पैदा करने वाली महिला को गोल्ड
आज ज्यादातर देश अपनी बढ़ती जनसंख्या से परेशान है। इन देशों ने जनसंख्या कंट्रोल करने के लिए कई उपाय भी किए जा रहे है। हालांकि कुछ देश ऐसे भी है जो जनसंख्या बढ़ाने वाले लोगों को प्रोत्साहित करती है। आपको यह जानकर हैरान होगी। लेकिन कजाखस्तान एक ऐसा देश है जहां पर ज्यादा बच्चे पैदा करने के लिए अपील करता है। इस देश में 7 से ज्यादा बच्चे पैदा करने वाली महिला को गोल्ड मेडल दिया जाता है। साथ ही उन्हें हीरो मदर्स की उपाधि दी जाती है।

यह भी पढ़े :— दुनिया का एक ऐसा गांव जहां नहीं होती कभी बारिश, कारण जान रह जाएंगे दंग

6 बच्चों पैदा करने वाली महिला को सिल्वर

कजाखस्थान में महिला ने 6 बच्चों को जन्म दिया है तो उसे सिल्वर मेडल दिया जाता है। साथ ही इन महिलाओं को मेडल के अलावा भी कई सुविधाएं दी जाती है। इसमें उनको जिंदगी भर सरकारी भत्ता शामिल है। भत्ते के मुताबिक़, महिला और उसके परिवार को ताउम्र मुफ्त राशन और घर खर्च दिया जाता है। इसके लिए 7 बच्चों को पैदा करना जरुरी है।

 

यह भी पढ़े :— पत्नी को महंगा पड़ा झगड़ा करना, घर से 450KM पैदल चला पति, पुलिस ने लगाया जुर्माना

गर्भवती महिलाओं को सरकार देती है आर्थिक मदद
यहां पर सरकार गर्भवती महिलाओं की आर्थिक मदद कदिया जाता है। रती है। आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि यहां हीरो मदर कहलाने के लिए चार बच्चों का होना जरुरी है। अगर ऐसा नहीं होता है तो महिला को कोई मासिक भत्ता नहीं दिया जाता। कजाखस्तान में बच्चे पैदा करने पर पुरस्कार देने की प्रथा 1944 से शुरू की गई थी। जिन घरों में 6 से 7 बच्चे हैं, वहां उम्रभर भत्ता दिया जाता है।

https://www.dailymotion.com/embed/video/x7y1ete

Home / Hot On Web / यहां 7 से ज्यादा बच्चे पैदा करने पर महिला को मिलता है गोल्ड मेडल, ताउम्र मुफ्त राशन और घर खर्च

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो